January February 2026 Shadi Muhurat: ज्योतिष के अनुसार, 11 दिसंबर को शुक्र अस्त हो जाएगा, जिसके बाद विवाह जैसे शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। इसी के साथ साल 2025 के विवाह मुहूर्त समाप्त हो जाएंगे। इसके बाद साल 2026 में ही फिर से विवाह जैसे शुभ कार्यों को शुरू किया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि जनवरी और फरवरी में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त कौन-कौन से दिन रहने वाले हैं।
जनवरी 2026
वर्ष 2026 का जनवरी माह विवाह जैसे शुभ संस्कारों के लिए अनुकूल नहीं माना जा रहा है। इसका मुख्य कारण दो महत्वपूर्ण ज्योतिषीय स्थितियाँ हैं, खरमास और शुक्र का अस्त होना। इन दोनों के प्रभाव से जनवरी पूरे महीने में कोई भी शुभ विवाह मुहूर्त उपलब्ध नहीं रहेगा।