साल 2021 का पहला महीना पौष माह की द्वितीय तिथि से आरंभ हो गया गया है। जनवरी माह में भी कई व्रत और मुख्य त्योहार आने वाले हैं। इस माह में मासिक शिवरात्रि, दो एकादशी तिथियां, मकर संक्रांति का पर्व लोहड़ी इत्यादि त्योहार पड़ रहे हैं। इन सभी त्योहारों का अपना महत्व है। इसलिए यह माह भी पूजा-पाठ के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। तो चलिए जानते हैं कि जनवरी माह में कौन से व्रत और त्योहार किस दिन, तिथि को पड़ रहे हैं। ताकि आप बिना की असमंजस के त्योहार और व्रत कर सकें।
विज्ञापन
2 of 9
lord vishnu (demo pic)
सफला एकादशी तिथि- 9 जनवरी
पौष माह में कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी कहा जाता है। इस व्रत को नियम और निष्ठा के साथ करने से भगवान विष्णु की कृपा से सफलता प्राप्त होती है। इस बार सफला एकादशी नौ जनवरी दिन शनिवार को पड़ रही है।
विज्ञापन
3 of 9
भगवान शिव (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social media
मासिक शिवरात्रि तिथि-11 जनवरी
साल में एक बार महाशिवरात्रि का व्रत किया जाता है, लेकिन हर माह पड़ने वाली मासिक शिवरात्रि के व्रत का भी बहुत महत्व माना गया है। इस व्रत को करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस बार जनवरी माह में 11 जनवरी दिन सोमवार को मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा।
4 of 9
लोहड़ी
- फोटो : अमर उजाला
लोहड़ी- 13 जनवरी
लोहड़ी का त्योहार पूरे भारत में ही मनाया जाता है, लेकिन हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए यह त्योहार बहुत मायने रखता है। लोहड़ी का त्योहार हर साल मकर संक्रांति से सक्रांति से एक दिन पहले यानि 13 जनवरी को मनाया जाता है।
विज्ञापन
5 of 9
makar sankranti
मकर संक्रांति-14 जनवरी
सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने की तिथि को संक्रांति के रूप में मनाया जाता है। मकर संक्राति के दिन से सूर्य मकर राशि में संक्रांति करते हैं। यह दिन दान करने के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। लोग इस दिन खिचड़ी भोज का आयोजन भी करते हैं। इस दिन तिल का दान करना बहुत पुण्य का काम होता है। मकर संक्रांति हर वर्ष की तरह इस बार भी 14 जनवरी को मनाई जाएगी। मकर संक्रांति के दिन गुरूवार पड़ रहा है।
विज्ञापन
6 of 9
lord vishnu
- फोटो : lord vishnu
पुत्रदा एकादशी तिथि- 24 जनवरी
पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पुत्रदा एकादशी का व्रत किया जाएगा। पुत्रदा एकादशी का व्रत संतान प्राप्ति के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। इसबार 24 जनवरी दिन रविवार को पुत्रदा एकादशी का व्रत किया जाएगा।
विज्ञापन
7 of 9
lord shiva
भौम प्रदोष-26 जनवरी
प्रदोष व्रत का बहुत महत्व माना गया है, यह व्रत सप्ताह के जिस दिन पड़ता है उसी के अनुसार इसका नाम होता है। इस बार प्रदोष व्रत मंगलवार को पड़ रहा है इसलिए इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाएगा। भगवान शिव के समर्पित प्रदोष व्रत इस बार 26 जनवरी को किया जाएगा।
8 of 9
पूर्णिमा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
पौष पूर्णिमा-28 जनवरी
पूर्णिमा तिथि पर स्नान और दान का बहुत महत्व माना जाता है। इस दिन किए गए दान की कई गुना ज्यादा पुण्य फल की प्राप्ति होती है। पौष पूर्णिमा 28 जनवरी दिन गुरूवार को पड़ रही है। इसी दिन से माघ स्नान भी आरंभ हो जाता है। माघ माह के स्नान का बहुत महत्व माना गया है।
संकष्ट चतुर्थी- 31 जनवरी रविवार
माघ मास में कृष्ण पक्ष में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकटा चौथ के नाम से जाना जाता है। यह तिथि भगवान गणेश के समर्पित है। इस दिन गणेश जी का पूजन और व्रत करने से वे आपके जीवन के सभी विघ्नों का नाश करते हैं। इस बार संकष्ट चतुर्थी 31 जनवरी दिन रविवार के पड़ रही है। इस तिथि को वक्रतुंडी चतुर्थी या तिलकूट चतुर्थी भी कहते हैं।