फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2022 : भगवान श्रीकृष्ण की इन तस्वीरों से पूरी होती है मनोकामना,जानें कब कौन-सी तस्वीर कहां लगाएं?

Thu, 18 Aug 2022 04:06 PM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
विज्ञापन
1 of 8
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह की कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि,रोहिणी नक्षत्र और बृषभ राशिगत चन्द्रमा में हुआ था।भाद्रपद की अष्टमी बर्ष की सबसे ज्यादा अंधेरी रात मानी जाती है।मान्यता है कि जन्माष्टमी व्रत व्यक्ति को अकाल मृत्यु और पाप कर्मों से बचाते हुए सभी सुख प्रदान कर अंत में मोक्ष प्रदान करता है। वास्तु केअनुसार जिस घर में श्रीकृष्णजी की तस्वीर या प्रतिमा होती है,वहां भूत-प्रेत,पिशाच और बुरी आत्माएं कभी नहीं टिक पाती।मनोकामना के अनुसार, यदि हम अपने घर में उनकी तस्वीर लगाएं तो निश्चित तौर पर हमारी समस्त इच्छाएं पूर्ण होंगी।
विज्ञापन

2 of 8
जानिए क्यों युमना में ही रहता था कालिया नाग - फोटो : iStock
शत्रु नाश के लिए-
अगर आपको लगता है कि आपकी लाइफ में बहुत सारी परेशानियां हैं और आप उनका समाधान नहीं कर पा रहे हैं तो यमुना में कालिया नाग के ऊपर खड़े हुए श्रीकृष्ण की तस्वीर लगाएं और रोज पूजा करें। इससे आपकी न सिर्फ परेशनियां दूर होंगी बल्कि आपके शत्रु भी आपसे दूर भाग जाएंगे।
 
विज्ञापन

3 of 8
बालगोपाल का श्रृंगार - फोटो : Self
संतान चाहिए तो-
अगर आप संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं तो आपको अपने घर की पूर्व दिशा में भगवान कृष्ण के बालगोपाल स्वरूप या लड्डूगोपाल की तस्वीर लगानी चाहिए और रोजाना इसकी पूजा करनी चाहिए।ऐसा करने से आपकी मनोकामना शीघ्र पूरी हो सकती है।
 

4 of 8
Geeta Updesh - फोटो : iStock
आत्मविश्वास में वृद्धि के लिए-
अगर आपमें आत्मविश्वास की कमी है तो अपने घर की उत्तर दिशा में अर्जुन को गीता का ज्ञान देते हुए श्रीकृष्ण की तस्वीर लगाएं और रोज पूजा करें, इससे आपमें आत्मविश्वास आएगा।साथ ही किसी नौकरी के लिए इंटरव्यू देते वक्त आप नहीं घबराएंगे।

 
विज्ञापन

5 of 8
Radha Krishna - फोटो : PTI
दांपत्य जीवन में प्रेम के लिए-
परिवार में किसी वजह से सुख शांति नहीं है या फिर पति-पत्नी के बीच क्लेश रहता है तो आपको कृष्ण-राधाजी की आलिंगनवद्ध तस्वीर अपने बेडरूम की उत्तर दिशा में लगानी चाहिए।ध्यान रहे सोते समय पैर इधर न हो।
 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
धन प्राप्ति के लिए-
भगवान कृष्ण को विष्णुजी का अवतार माना जाता है और उनकी प्रेयसी राधाजी को लक्ष्मी स्वरूपा माना जाता है। आप अपने घर में लक्ष्मी माता के साथ भगवान विष्णु की तस्वीर भी लगा सकते हैं या फिर कृष्ण-राधा की एक फोटो को घर के उत्तर-पूर्व कोने में यानी ईशान कोण में लगाएं। ऐसा करने से आपके घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होगी।
 
विज्ञापन

7 of 8
श्रीकृष्ण के मंत्र - फोटो : amar ujala
परिवार में शांति रहेगी-
यदि आप अपने जीवन में शांति चाहते हैं तो सौम्य रूप में बासुंरी बजाते श्रीकृष्ण की तस्वीर अपने घर में लगाएं। इससे परिवार में प्रेम बना रहेगा और परेशानियां भी कम होंगी।
 
विज्ञापन

8 of 8
गीता में श्रीकृष्ण के इन उपदेशों को जीवन में अपनाएं - फोटो : Facebook
नेगेटिव एनर्जी के दूर करने के लिए-
अगर घर में कोई नेगेटिव एनर्जी है तो हाथों में चक्र धारण किए श्रीकृष्ण की तस्वीर लगाएं,ऐसा करने से  घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर होकर सकारात्मक ऊर्जा आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें