फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन महाकुंभ शुरू: श्रवणबेलगोला में नहीं जा सके हैं तो यहां करें भगवान बाहुबली के दर्शन

Sun, 18 Feb 2018 04:55 PM IST
धर्म डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
पवित्र तीर्थस्थल श्रवणबेलगोला, कर्नाटक में शनिवार 17 फरवरी को भगवान गोमतेश्वर बाहुबली का महामस्तकाभिषेक किया गया। यह आयोजन 25 फरवरी तक चलेगा जैन महाकुंभ 12 साल में आता है। पहले दिन विशालकाय मूर्ति को 108 कलश के साथ जयकारों के बीच पवित्र जल,केसर,चंदन,गन्ने का रस,दूध और फूलों के कलशों से महामस्ताभिषेक किया गया। पीएम नरेन्द्र मोदी 19 फरवरी को श्रवणबेलगोला आएंगे जहां पर महामस्तकाभिषेक के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

2 of 3
17 फरवरी से 25 फरवरी तक 1008 कलशों के साथ यह प्रक्रिया दोहराई जाएगी। भगवान बाहुबली की 57 फीट ऊंची प्रतिमा विंध्यागिरि पर्वत एक ही चट्टान को काटकर बनाई गई है। भगवान बाहुबली के महामस्तकाभिषेक के लिए देश के अलावा विदेश से लाखों भक्त श्रवणबेलगोला में शामिल हुए। भगवान बाहुबली की भव्य मूर्ति का निर्माण 981 में सेनापति चामुंडराय द्वारा कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
श्रवणबेलगोला में शनिवार से शुरू हुए जैन महाकुंभ में सुबह से ही भगवान बाहुबली के जयकारे लगते रहे। भगवान बाहुबली के ऊपर जैसे ही पहला कलश जल से हुआ तो वहां चारों और भगवान बाहुबली के जयकारे गुंजुने लगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें