इस दिन से शुरू हो रही है जगन्नाथ रथ यात्रा, जानिए इससे जुड़ी खास बातें
- फोटो : Amar Ujala
कब निकलेगी जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
इस साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 19 जून सुबह 11 बजकर 25 मिनट से शुरू होकर 20 जून को दोपहर 01 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए जगन्नाथ जी की रथ यात्रा आज यानी 20 जून 2023, मंगलवार के दिन से निकाली जाएगी। इसके बाद आषाढ़ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथी को तीनों वापस अपने स्थान पर लाया जाएगा।