फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Somwar Ke Upay: भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सोमवार को करें ये पांच काम, सुख-समृद्धि में भी होगी वृद्धि

Mon, 10 Feb 2025 06:03 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Somwar Ke Upay: हिंदू धर्म में भगवान शिव को प्रेम और शक्ति के देवता कहा जाता है, उनकी उपासना से साधक के भाग्य में वृद्धि होती हैं। मान्यता है कि यदि सच्चे भाव से बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की जाए, तो व्यक्ति को मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Somwar Ke Upay - फोटो : freepik
Somwar Ke Upay: हिंदू धर्म में भगवान शिव को प्रेम और शक्ति के देवता कहा जाता है, उनकी उपासना से साधक के भाग्य में वृद्धि होती हैं। मान्यता है कि यदि सच्चे भाव से बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की जाए, तो व्यक्ति को मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती हैं। धार्मिक ग्रंथों में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए सोमवार की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। कहते हैं कि भगवान शिव जल्द प्रसन्न होने वाले देवता है और वह केवल एक लोटा जल चढ़ाने से प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसे में सोमवार को शंकर जी की पूजा के साथ-साथ कुछ खास उपाय करना भी लाभकारी हो सकता है, इससे करियर, नौकरी और व्यापार में आ रही बाधाएं समाप्त हो सकती हैं, आइए इसके बारे में जानते हैं
विज्ञापन

2 of 5
सोमवार के शुभ दिन पर आप दूध और शक्कर का दान करें। - फोटो : freepik
सोमवार के दिन करें ये उपाय
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करें। पूजा के समय उन्हें बेलपत्र और धतूरा अर्पित करें। इस दौरान ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप भी करते रहें। माना जाता है कि इससे साधक की नौकरी से जुड़ी समस्याएं समाप्त हो सकती हैं।
  • सोमवार के शुभ दिन पर आप दूध और शक्कर का दान करें। मान्यता है कि इससे भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और साधक पर अपनी कृपा बरसाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
भगवान शिव का दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए - फोटो : freepik
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार के दिन भगवान शिव का दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए। इससे करियर से जुड़ी परेशानियां समाप्त हो सकती हैं।

4 of 5
सोमवार के दिन साधक को नीले या सफेद रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए - फोटो : freepik
  • सोमवार के दिन साधक को नीले या सफेद रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए, यह भगवान शिव को अति प्रिय रंग है। मान्यता है कि इस रंग के वस्त्र पहनकर पूजा पाठ करने से भोलेनाथ प्रसन्न हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोमवार के दिन शिव जी की विधिनुसार पूजा करें। - फोटो : freepik
  • सोमवार के दिन शिव जी की विधिनुसार पूजा करें। पूजा के समय रुद्राक्ष की माला से 'ॐ सोमेश्वराय नमः' का लगभग 108 बार जाप करें। मान्यता है कि इससे साधक की आर्थिक समस्याएं समाप्त होती हैं।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें