फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर के महीने घर में ऐसे करें स्नान, मिलेगा श्रीकृष्ण का आशीर्वाद

Thu, 21 Nov 2019 04:28 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शास्त्रों में मार्गशीष महीने में नदी स्नान का बहुत अधिक महत्त्व बताया गया है
13 नवंबर से हिंदू पंचांग का नवां महीना मार्गशीष से शुरू हो गया है। शास्त्रों में इस महीने में नदी स्नान का बहुत अधिक महत्त्व बताया गया है। भगवान श्रीकृष्ण ने इस महीने को अपना ही स्वरूप बताया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस महीने नदियों में स्नान करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। शास्त्रों के अनुसार यह महीना युवक और युवतियों के लिए महत्वपूर्ण होता है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्राताकाल नदी स्नान करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं
नदी स्नान से धूल जाते हैं सभी पाप
धार्मिक ग्रंथो में इस महीने बहते जल यानी नदी, झरना या सरोवर में स्नान की परंपरा बताई गई है। ऐसा कहा जाता है कि इस महीने में भगवान श्रीकृष्ण पृथ्वी पर भ्रमण करते हैं। इस महीने में प्राताकाल नदी स्नान करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं और सभी पाप धुल जाते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
गोपियों ने कृष्ण से उन्हें हासिल करने का रास्ता पूछा था
महत्व
श्रीकृष्ण कथा के अनुसार यमुना किनारे विहार के दौरान गोपियों ने कृष्ण से उन्हें हासिल करने का रास्ता पूछा था। तब  श्रीकृष्ण ने बताया कि जो भी व्यक्ति मार्गशीष माह में यमुना नदी में स्नान करेगा उसे वह प्राप्त हो सकते हैं। 

 

4 of 5
सरोवर में स्नान
नहीं कर पाएं नदी में स्नान तो करें ये उपाय
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति नदी, सरोवर में स्नान नहीं कर सकता है उसे मात्र इस छोटे से उपाय से अपने घर में ही स्नान करने से भगवान श्रीकृष्ण का वरदान हासिल हो सकता है। अगली स्लाइड में जानिए वो आसान उपाय...

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तुलसी के पत्ते डालकर स्नान करना चाहिए
व्यक्ति को बृह्म मुहूर्त में निद्रा से उठ जाना चाहिए और जल में तुलसी के पत्ते डालकर स्नान करना चाहिए। स्नान के बाद भगवान श्रीकृष्ण की आरती और पूजा करनी चाहिए।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें