फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिनके पास यह 5 चीजें हों वह जीते जी स्वर्ग का मजा लेते हैं

विज्ञापन
1 of 6
शास्त्रों और पुराणों में ऐसा उल्लेख मिलता है कि मृत्यु के बाद व्यक्ति को उनके कर्मों के अनुसार नर्क और स्वर्ग में स्थान प्राप्त होता है। नर्क में जहां दुख ही दुख है वहीं स्वर्ग आनंद और सुख का सागर है। स्वर्ग में गए हुए व्यक्तियों को अप्सराओं के साथ रहने का अवसर प्राप्त होता है। तरह-तरह अच्छे पकवान और सुख के साधन मिलते हैं। यहां व्यक्ति को किसी तरह की चिंता और कष्ट का अनुभव नहीं होता है। लेकिन कुछ लोगों को स्वर्ग की भांति सुख का अनुभव पृथ्वी पर भी होता है। लेकिन इसके लिए जरुरी है कि उनके पास यह 5 चीजें हों।
विज्ञापन

ज‌िनके पास यह 5 चीजें हों वह जीते जी स्वर्ग का मजा लेते हैं

2 of 6
गुणी पत्नी। यानी ज‌िनकी पत्नी सुंदर हो और अपने पर‌िवार एवं पत‌ि की मर्यादा का ध्यान रखते हुए काम करे। वाणी मधुर और कलह से दूर रहने वाली हो। शास्‍त्रों के अनुसार ऐसी गुणी पत्‍नी बड़े ही भाग्‍य से प्राप्‍त होती है। यह स्‍त्री के दैवी गुण हैं ज‌िससे घर स्वर्ग के समान आनंददायक बना रहता है।
विज्ञापन

ज‌िनके पास यह 5 चीजें हों वह जीते जी स्वर्ग का मजा लेते हैं

3 of 6
सुयोग्य संतान। संतान संस्कारी हो और माता-प‌िता के प्रत‌ि अपने कर्तव्य का पालन करते हुए उनकी आज्ञा को माने तो पर‌िवार में आपसी सौहार्द और प्रेम बना रहता है। ऐसी संतान पूर्वजन्म के सद्कर्मों से प्राप्त होते हैं।

ज‌िनके पास यह 5 चीजें हों वह जीते जी स्वर्ग का मजा लेते हैं

4 of 6
आरोग्य। ज‌िनके घर में लोग कम बीमार होते हैं उनका घर स्वर्ग के समान सुखदायी होता है क्योंक‌ि वह जीवन के हर पल का आनंद ले पाते हैं। स्वर्ग में भी रोग का वास नहीं होता है इसल‌िए लोग आनंद‌ित रहते हैं।
विज्ञापन

ज‌िनके पास यह 5 चीजें हों वह जीते जी स्वर्ग का मजा लेते हैं

5 of 6
सबसे जरुरी जो चीज है वह है धन। धन नहीं होने पर हजारों तरह की च‌िताएं और परेशान‌ियां आती रहती है। ज‌िनके पास धन होता है वह पृथ्वी पर सभी तरह की भौत‌िक सुव‌िधाएं प्राप्त कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज‌िनके पास यह 5 चीजें हों वह जीते जी स्वर्ग का मजा लेते हैं

6 of 6
उदारता और दयालुता व्यक्त‌ि के ऐसे गुण होते हैं जो उनको मान-सम्मान और प्रत‌िष्ठा द‌िलाते हैं। उदार और दयालु व्यक्त‌ि उसी प्रकार आदर पाते हैं जैसे स्वर्ग में पुण्यात्मा व्यक्त‌ियों को सम्मान म‌िलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें