फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें, ऐसे उपाय जिनसे शनि देव के साथ- साथ हनुमान जी भी हो जाएंगे आपसे खुश

Thu, 05 Dec 2019 12:09 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
शनिवार के राजा शनि महाराज हैं
हिंदू पंचांग के अनुसार शनिवार का दिन शनि महाराज का होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार के राजा शनि महाराज हैं। जिन लोगों पर भी शनि महारज की कृपा रहती हैं उनका जीवन सुखद और उन्नतिदायक रहता है। अगर आप भी चाहते हैं शनि महारज की कृपा आप पर भी हो जाएं तो आजमाएं ये 6 उपाय.....
विज्ञापन

2 of 7
shani dev
शनिवार के दिन किसी लोहे के बर्तन में सरसों का तेल भरकर उसमें अपना चेहरा देखें। इसके बाद इस तेल को बर्तन सहित किसी जरूरतमंद को दान कर दें। दान लेने वाला गरीब और बुजुर्ग व्यक्ति हो तो उत्तम रहेगा।
विज्ञापन

3 of 7
shani dev
हर दिन 108 बार शनि महाराज का मंत्र ओम प्रां प्रीं पौं सः शनैश्चराय नमः का जप करें।

4 of 7
shani dev
शुक्रवार की रात में सवा किलो काले चने भिंगोने के लिए रख दें। शनिवार को चने को काले कपड़े में एक कोयला, चुटकी भर सिंदूर और एक सिक्का बांधकर यमुना में प्रवाहित कर दें। अगर आपके आस-पास यमुना नहीं है तो किसी भी नदी में प्रवाहित कर दें। यह टोटका कम से कम आठ शनिवार करने का विधान है।
विज्ञापन

5 of 7
shani dev - फोटो : shani dev
शनि महाराज के किसी भी मंदिर में जाकर शनि महाराज का तैलाभिषेक करें।
विज्ञापन

6 of 7
हनुमान चालीसा का पाठ
शनि की कृपा पाने के लिए एक सबसे आसान उपाय यह है कि आप नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके पाठ से मंगल और शनि दोनों अनुकूल रहेंगे। हनुमान चालीसा का पाठ नित्य रूप से सुबह और शाम को करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुंदरकांड का पाठ
प्रत्येक शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें। अगर ऐसा संभव नहीं हो तब किसी भी शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ आरंभ करें और शुक्रवार के दिन उसका समापन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें