फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shiv Ji Puja Vidhi: इस विधि से करें शिव जी की आराधना, शीघ्र प्रसन्न होंगे भोलेनाथ और पूरी होगी हर मनोकामना

Mon, 12 Dec 2022 12:18 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इस विधि से करें शिव जी की अराधना, शीघ्र प्रसन्न होंगे भोलेनाथ - फोटो : iStock
How To Please Lord Shiva: भगवान भोलेनाथ की पूजा आराधना के लिए सोमवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। इस दिन बाबा भोले की पूजा करने से विशेष फल मिलता है। तमाम देवी-देवताओं के मुकाबले शिव की साधना बेहद सरल है। भगवान शिव सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता हैं। शिव जी मात्र एक लोटा जल और सच्ची भक्ति ही प्रसन्न हो जाते हैं। यही वजह है कि उन्हें भोलेनाथ कहा जाता है। शास्त्रों में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ आसान उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं जल्द ही पूरी होती हैं। तो चलिए जानते हैं भगवान शिव की पूजा किस विधि से करने पर हमें शीघ्र फल की प्राप्ति होगी...

विज्ञापन

2 of 6
इस विधि से करें शिव जी की अराधना, शीघ्र प्रसन्न होंगे भोलेनाथ - फोटो : iStock
धन में वृद्धि और लंबी आयु पाने के सोमवार के दिन शिवलिंग का गाय के घी से अभिषेक करें। मान्यता है कि इस पूजा से भगवान शिव प्रसन्न होंगे और सभी मनोकामनाओं को शीघ्र पूर्ण करेंगे।

विज्ञापन

3 of 6
इस विधि से करें शिव जी की अराधना, शीघ्र प्रसन्न होंगे भोलेनाथ - फोटो : iStock
देवों के देव महादेव की कृपा पाने के लिए उनका चंदन से अभिषेक करें। मान्यता है कि शिवलिंग पर चंदन चढ़ाने से भक्तों का सौभाग्य जगता है। भगवान शिव की इस पूजा से समाज में मान-सम्मान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

4 of 6
इस विधि से करें शिव जी की अराधना, शीघ्र प्रसन्न होंगे भोलेनाथ - फोटो : iStock
हिंदू धर्म में मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ जिस पर मेहरबान हो जाते हैं, उसकी सभी मनोकामना पूरी कर देते हैं। ऐसे में आज उन्हें प्रसन्न करने के लिए आप गन्ने के रस से शिव का अभिषेक कर सकते हैं। इस उपाय से शीघ्र विवाह का संयोग बनता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। 

विज्ञापन

5 of 6
इस विधि से करें शिव जी की अराधना, शीघ्र प्रसन्न होंगे भोलेनाथ - फोटो : iStock
यदि आप शिव जी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो सोमवार के दिन अक्षत, चंदन, धतूरा, दूध, गंगा जल और बेलपत्र से भगवान शिव की पूजा करें। इससे भगवान शिव का आशीर्वाद जातक को शीघ्र ही प्राप्त होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस विधि से करें शिव जी की अराधना, शीघ्र प्रसन्न होंगे भोलेनाथ - फोटो : iStock
धन संबंधी समस्या है तो उसे दूर करने के लिए सोमवार को शिव रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। साथ ही कच्चे चावल में काले तिल मिलाकर दान करने से घर में धन-धान्य के भंडार भरे रहते हैं। इसके अलावा पितृ दोष के प्रभाव से भी मुक्ति मिलती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें