Lucky Zodiac Sign: हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। कहा जाता है कि जिस घर में माता लक्ष्मी का वास होता है वहां कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। जीवन में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है। इसके अलावा ज्योतिष के अनुसार, कुछ राशियां बेहद भाग्यशाली होती हैं। इन राशियों पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इन राशि के लोगों को जीवन में किसी चीज की कोई कमी नहीं रहती। तो चलिए जानते हैं इन राशि के लोगों के बारे में जिन्हें जीवनभर मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है....
मिथुन राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि के लोग किस्मत के धनी होते हैं। इसके ऊपर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। धन-दौलत की इन्हें कोई कमी नहीं रहती। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। साथ ही इस राशि के लोग काफी मेहनती भी होते हैं। अपनी मेहनत की वजह से हर कार्य में सफलता पाते हैं और समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है।