फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lord Ganesha Idol Tips: घर में इस तरह न रखें भगवान गणेश की मूर्ति, उठाना पड़ सकता है आर्थिक नुकसान

Thu, 29 Aug 2024 07:08 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
घर में गलती से भी न रखें भगवान गणेश की ऐसी मूर्ति - फोटो : freepik
Lord Ganesha Idol Tips In Hindi: धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, भगवान गणेश सभी देवों में प्रथम पूजनीय माने जाते हैं। कोई भी मांगलिक और शुभ कार्य शुरू करने से पहले सर्वप्रथम गणेश जी की ही पूजा की जाती है। भगवान गणेश की पूजा करने से सभी विघ्न और बाधाएं नष्ट हो जाती है। इन्हें रिद्धि सिद्धि के दाता कहा जाता है। जहां भी भगवान गणेश विराजमान होते हैं, वहां रिद्धि, सिद्धि, शुभ और लाभ का वास होता है।

हिंदू परिवारों में लगभग सभी के घरों में भगवान गणेश की प्रतिमा जरूर रखी जाती है। भगवान गणेश की प्रतिमा घर में रखना बेहद शुभ बताया गया है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। लेकिन गणेश जी की मूर्ति रखने के संबंधित कुछ नियमों का भी खास ख्याल रखना होता है। अन्यथा इसका बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है। यदि घर में गणेश जी की प्रतिमा रखते समय सही नियमों का ध्यान न रखा जाए, तो आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं घर में गणेश जी की प्रतिमा रखने के सही नियम...
विज्ञापन

2 of 5
घर में गलती से भी न रखें भगवान गणेश की ऐसी मूर्ति - फोटो : freepik
घर में गणेश जी की प्रतिमा रखने के सही नियम
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कभी भी धार्मिक में भगवान गणेश की ऐसी प्रतिमा नहीं रखनी चाहिए, जिसमें उनकी सूंड दांयी और मुड़ी हो। दरअसल, दांयी तरफ सूंड वाले गणेश जी की पूजा के कुछ विशेष नियम बताए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
घर में गलती से भी न रखें भगवान गणेश की ऐसी मूर्ति - फोटो : freepik
घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा लगाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए कि गणेश जी की पीठ न दिखाई दे। गणेश जी का मुख हमेशा घर की तरफ होना चाहिए। ऐसे में आप दो प्रतिमाएं भी लगा सकते हैं, जिसमें एक का मुख बाहर और एक का मुख भीतर की ओर रखा जाना चाहिए।

4 of 5
घर में गलती से भी न रखें भगवान गणेश की ऐसी मूर्ति - फोटो : freepik
इस बात का भी खास ध्यान देना चाहिए कि घर के लिविंग रूम में भूलकर भी गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर न लगाएं। सीढ़ियों के नीचे वाले स्थान पर भी भगवान गणपति की प्रतिमा नहीं लगानी चाहिए। गणेश जी की मूर्ति को प्रतिदिन धूप-दीप अवश्य दिखाना चाहिए। ऐसा करने से घर में वातावरण सकारात्मकता बनी रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर में गलती से भी न रखें भगवान गणेश की ऐसी मूर्ति - फोटो : freepik
अगर आपके घर में भगवान गणेश की दो से अधिक प्रतिमाएं है तो ध्यान रहे कि एक ही स्थान पर दोनों न रखी जाए। इसे आप घर के अलग-अलग हिस्सों पर लगा सकते हैं। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें