फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए करें ये आसान उपाय, दूर हो जाएंगी आर्थिक समस्याएं

Sun, 12 Apr 2020 10:09 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मां लक्ष्मी की कृपा जिन लोगों पर होती हैं उन्हें पैसों की किल्लत नहीं रहती है। मां के आशिर्वाद से ऐसे लोगों को कभी भी आर्थिक समस्याओं से नहीं जूझना पड़ता है।  बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं, जिनके पास काफी मेहनत करने के बाद आर्थिक परेशानियां बनी रहती हैं। आइए, आज हम आपको कुछ आसान उपाय बताने जा रहे हैं, जिनको करने से आपकी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
महिलाओं का आदर करें
  • जिन घरों में महिलाओं का आदर होता है, वहां हमेशा लक्ष्मी प्रवेश करती हैं। जिन घरों में पारिवारिक कलेश रहता है, वहां मां लक्ष्मी का प्रवेश नहीं होता है। आप भी अगर चाहते हैं कि मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहे तो महिलाओं का सम्मान करें।
विज्ञापन

3 of 6

शुक्रवार के दिन रखें व्रत

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का माना जाता है। शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से भी लक्ष्मी जी प्रसन्न होती है। इस दिन विधि- विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करने से मां खुश होती हैं।

4 of 6

वास्तुदोष हो तो उसे दूर करें

  • जिस घर में वास्तुदोष होता है वहां पर लक्ष्मीजी नहीं ठहरती। वास्तु में हर चीज के लिए दिशा निर्धारित की गई है। वास्तु के नियमों का पालन करने पर घर पर लक्ष्मी जी सुख, संपन्नता और ऐश्वर्य लाती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
घर में साफ-सफाई रखें 
  • मां लक्ष्मी का वास उन्हीं घरों में होता है, जहां पर साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। अगर आप चाहते हैं, आपके घर से दरिद्रता हमेशा हमेशा के लिए दूर हो जाए तो घर में साफ- सफाई रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : पपप

कुंडली में शुक्र को करें मजबूत

  • जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत घर में होती है उनके यहां माता लक्ष्मी का वास होता है। ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह को सुख-समृद्धि का ग्रह माना गया है। शुक्र ग्रह के कमजोर होने पर घर में परेशानियां रहती हैं। मोर के पंख को घर में रखने से शुक्र मजबूत होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें