पूजा घर से जुड़े महत्वपूर्ण नियम
- फोटो : adobe stock
दो सूर्य मूर्तियाँ – सूर्य देव को शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है, लेकिन घर में दो सूर्य प्रतिमाएँ या चित्र रखना अशुभ प्रभाव डाल सकता है।
तीन दुर्गा मूर्तियाँ – देवी दुर्गा शक्ति का स्वरूप हैं, लेकिन यदि घर में तीन दुर्गा मूर्तियाँ रखी जाएँ, तो यह गृहस्थ जीवन के लिए अनुकूल नहीं होता।
दो गोमती चक्र – गोमती चक्र को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, लेकिन घर में दो गोमती चक्र रखना अशुभ माना जाता है।
दो शालिग्राम – भगवान विष्णु के प्रतीक माने जाने वाले शालिग्राम को अत्यंत पवित्र माना जाता है। हालांकि, घर में दो शालिग्राम रखने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।