होली से 8 दिन पहले होलाष्टक लग जाता है। ऐसे में शास्त्र के अनुसार इन 8 दिनों में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। इस बार होलाष्टक 3 मार्च से शुरु हो रहा है, जो होलिका दहन तक रहेगा। आइए, जानते है कि इस दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
ऐसी मान्यता है कि विष्णु भक्त प्रह्रलाद को मारने के लिए हरिण्यकश्यप ने अनेक प्रयन्न किए थे। अंत में उसने अपनी बहन होलिका को मारने के लिए भेजा तब भगवान विष्णु ने लगातार 8 दिनों तक भक्त प्रह्रलाद की रक्षा की। इसलिए इन 8 दिनों को अशुभ माना जाता है।
विज्ञापन
3 of 5
दूसरा कारण ज्योतिषीय घटना है क्योंकि इन दिनों ग्रह अशुभ प्रभाव छोड़ते हैं जिसके कारण काफी मात्रा में नकारात्मक ऊर्जा रहती है। इसलिए इन दिनों में कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है।
4 of 5
होलाष्टक के दौरान क्या करें
होलाष्टक में शुभ कार्यों के करने की मनाही होती है लेकिन इन दिनों पर देवी-देवताओं की पूजा जरूर करनी चाहिए।