फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2020: रंगों का ज्योतिषी महत्व, ग्रहों की शुभता के लिए कैसे खेलें होली

Tue, 03 Mar 2020 08:24 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
holi 2020 - फोटो : अमर उजाला
हर साल फाल्गुन के महीने में रंगों का सबसे बड़ा त्योहार होली बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाई जाती है। इस दिन रंगो से होली खेली जाती है। इस बार 10 मार्च को होली है। रंगो की होली से एक दिन पहले होलिका दहन की जाती है फिर अगले दिन होली खेली जाती है। रंगों का जीवन से गहरा संबंध होता है। रंग हमारी भावनाओं को दर्शाते हैं। रंगों के माध्यम से व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से प्रभावित होता है। यही कारण है कि हमारी भारतीय संस्कृति में होली का पर्व फूलों, रंग और गुलाल के साथ खेलकर मनाया जाता है। ज्योतिष के अनुसार जीवन से जुड़े ये रंग नौ ग्रहों की शुभता को बढ़ाने में भी मददगार साबित होते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
मंगल के उपाय
लाल रंग 
ज्योतिषीय आधार पर लाल रंग को देखें तो इस रंग से भूमि, भवन, साहस, पराक्रम के स्वामी मंगल ग्रह प्रसन्न रहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पीला रंग 
पीला रंग अहिंसा, प्रेम, आंनद और ज्ञान का प्रतीक है। यह रंग सौंदर्य और आध्यात्मिक तेज को तो निखारता ही है, इससे देव गुरु बृहस्पति भी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं। 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नारंगी रंग
नारंगी रंग ज्ञान, ऊर्जा, शक्ति, प्रेम और आनंद का प्रतीक है। जीवन में इसके प्रयोग से मंगल और बृहस्पति की कृपा के साथ-साथ सूर्य देव की भी असीम कृपा बरसती है। 
विज्ञापन

5 of 7
चंद्रमा - फोटो : Pixabay
सफेद रंग
सफेद रंग शांति, पावनता और सादगी को दर्शाता है। इस रंग के प्रयोग से चंद्रमा, शुक्र की कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन

6 of 7
shani dev
नीला रंग
नीला रंग साफ-सुथरा, निष्पापी, पारदर्शी, करुणामय, उच्च विचार होने का सूचक है। नीले रंग के प्रयोग से शनिदेव की कृपा बराबर बनी रहती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बुध ग्रह
हरा रंग
हरा रंग खुशहाली, समृद्धि, उत्कर्ष, प्रेम, दया, पावनता का प्रतीक है। हरे रंग के प्रयोग से बुध ग्रह प्रसन्न रहते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें