फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलाष्टक आज से शुरू,जानिए इस दौरान क्या करें और क्या नहीं

Fri, 23 Feb 2018 12:11 PM IST
धर्म डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
होली से 8 दिन पहले होलाष्टक लग जाता है ऐसे में शास्त्र के अनुसार इन 8 दिनों में  कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। इस बार होलाष्टक इस बार 23 फरवरी से शुरु हो चुका है जो होलिका दहन तक रहेगा। आइए जानते है कि इस दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
ऐसी मान्यता है कि विष्णु भक्त प्रह्रलाद को मारने के लिए हरिण्यकश्यप ने अनेक प्रयन्न किए थे। अंत में उसने अपनी बहन होलिका को मारने के लिए भेजा तब भगवान विष्णु ने लगातार 8 दिनों तक भक्त प्रह्रलाद की रक्षा की। इसलिए इन 8 दिनों को अशुभ माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 4
दूसरा कारण ज्योतिषीय घटना है क्योंकि इन दिनों ग्रह अशुभ प्रभाव छोड़ते हैं जिसके कारण काफी मात्रा में नकारात्मक ऊर्जा रहती है। इसलिए इन दिनों में कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है।
विज्ञापन

4 of 4
- इन 8 दिनों के दौरान कोई भी विवाह का मुहू्र्त नहीं होता है इसलिए कोई भी मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए।
-इस दौरान गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए साथ ही भूमि पूजन की भी मनाही होती है 
- इसमें किसी प्रकार का हवन आदि का भी आयोजन नहीं करना चाहिए।
- वैसे तो होलाष्टक में शुभ कार्यों के करने की मनाही होती है लेकिन इन दिनों पर देवी-देवताओं की पूजा जरूर करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें