फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Month 2021: आज से शुरू हुआ माघ का महीना, मनोवांछित फल पाने के लिए जरूर करें ये चार उपाय

Fri, 29 Jan 2021 01:42 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
माघ मास 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
Hindu Calendar Magh Month 2021: हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज (29 जनवरी) से माघ महीना शुरु हो चुका है। यह महीना 27 फरवरी 2021 को समाप्त होगा। इसके बाद फाल्गुन माह प्रारंभ होगा। धार्मिक रूप से माघ महीना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने पूजा-पाठ, स्नान-ध्यान, दान-पुण्य आदि का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों में इस माह के नियम भी बताए गए हैं। इस महीने में कुछ विशेष कामों को करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
माघ मेला 2021 - फोटो : Prayagraj
इस महीने जरूर करें पूजा पाठ
शास्त्रों में बताए गए नियमानुसार, माघ माह में पूजा-पाठ जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि जो व्यक्ति माघ माह में पूजा-पाठ करता है उस जातक के घर में सुख-शांति और खुशहाली सदा बनी रहती है।
विज्ञापन

3 of 6
माघ मास में जगत के पालनहार भगवान विष्णु को तिल चढ़ाने से पापों से मुक्ति मिलती है। - फोटो : सोशल मीडिया
भगवान विष्णु जी को चढ़ाएं तिल
शास्त्रों में बताए गए नियम के अनुसार, माघ मास में जगत के पालनहार भगवान विष्णु को तिल चढ़ाने और ब्राह्मणों व जरूरतमंद लोगों को दान करने से पापों से मुक्ति मिलती है। साथी ही यह उपाय करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 

4 of 6
गीता व रामायण का करें पाठ माघ के पावन महीने में जातकों को अपने घर में गीता अथवा अखंड रामायण का पाठ करवाना चाहिए। - फोटो : सोशल मीडिया
गीता व रामायण का करें पाठ
माघ के पावन महीने में जातकों को अपने घर में गीता अथवा अखंड रामायण का पाठ करवाना चाहिए। इन मांगलिक कार्यों के लिए यह माह उत्तम माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। धन-धान्य की कमी नहीं रहती है।
विज्ञापन

5 of 6
माघ माह में दान करने से जातकों को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। - फोटो : सोशल मीडिया
दान से मिलता है पुण्य
माघ माह में दान करने से जातकों को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। इसलिए इस महीने में अपनी सामर्थ्य के हिसाब से दान जरूर करना चाहिए। कहते हैं कि माघ माह में अन्न, वस्त्र या धन के दान से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौनी अमावस्या 2021 - फोटो : अमर उजाला
इस महीने आते हैं ये त्योहार
माघ माह के दौरान कृष्ण पक्ष में सकट चौथ (गणेश चतुर्थी व्रत) षटतिला एकादशी, मौनी अमावस्या आती है तो शुक्ल पक्ष में वरदतिलकुन्द-विनायक चतुर्थी, वसंत पंचमी, शीतला षष्ठी, रथ-अचला सप्तमी, जया एकादशी व्रत और माघी पूर्णिमा जैसे पर्व आते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें