फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Calendar 2024 : साल 2024 के व्रत-त्योहार की तारीखें, होली से लेकर रामनवमी, नवरात्रि, दिवाली और छठ पूजा तक

Sun, 31 Dec 2023 05:48 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
Calendar 2024 - फोटो : अमर उजाला
Calendar 2024: 01 जनवरी से नया साल शुरू हो गया है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार साल का पहला महीना जनवरी से आरंभ होता है। इस बार नया साल 2024 सोमवार से शुरू हो रहा है। वहीं हिंदी कैलेंडर के अनुसार नए साल की शुरूआत पौष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और मघा नक्षत्र में होगी। साथ ही साल के पहले दिन बहुत ही शुभ और मंगलकारी आयुष्मान योग भी बनेगा। सभी को नए साल के आने का बेसब्री से इंतजार रहता है, साथ ही हर कोई साल में आने वाले प्रमुख व्रत-त्योहार की तारीख को लेकर उत्सुक रहता है।

Festivals And Holidays List In 2024: साल 2024 के पहले महीने में सबसे बड़ा और प्रमुख त्योहार मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। फिर 14 फरवरी को बसंत पंचमी, 08 मार्च को महाशिवरात्रि, 25 मार्च को होली, 19 अगस्त को रक्षाबंधन और 01 नवंबर 2024 को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं साल 2024 में जनवरी से लेकर दिसंबर के महीने में कब-कब और कौन-कौन से व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे।
 
साल 2024 के प्रमुख त्योहार और तारीखें
 
15 जनवरी  मकर संक्रंति 
14 फरवरी बसंत पंचमी  
08 मार्च महाशिवरात्रि  
25 मार्च   होली
09 अप्रैल चैत्र नवरात्रि                
17 अप्रैल राम नवमी                  
10 मई अक्षय तृतीया                
09 अगस्त नाग पंचमी                    
19 अगस्त रक्षा बंधन                    
26 अगस्त जन्माष्टमी                    
07 सितंबर गणेश चतुर्थी                
03 अक्तूबर शरद नवरात्रि            
12 अक्तूबर दशहरा                      
20 अक्तूबर करवा चौथ                
29 अक्तूबर धनतेरस                    
01 नवंबर दिवाली                      
07 नवंबर छठ पूजा                  
विज्ञापन

2 of 13
Calendar 2024 - फोटो : अमर उजाला
  • साल के पहले महीने यानी जनवरी में मकर संक्रांति, पोंगल और सूर्य के उत्तरायण का त्योहार मनाया जाएगा।

विज्ञापन

3 of 13
Calendar 2024 - फोटो : अमर उजाला
  • फरवरी माह के शुरुआत में षटतिला एकादशी फिर 14 फरवरी को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा का बड़ा त्योहार मनाया जाएगा।

4 of 13
Calendar 2024 - फोटो : अमर उजाला
  • मार्च के महीने में महाशिवरात्रि फिर 25 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा।

विज्ञापन

5 of 13
Calendar 2024 - फोटो : Calendar 2024
  • हिंदू पंचांग के अनुसार अप्रैल माह में चैत्र नवरात्रि और राम नवमी जैसे बड़े त्योहार आएंगे।

विज्ञापन

6 of 13
Calendar 2024 - फोटो : अमर उजाला
  • मई माह में वैशाख अमावस्या और अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा।

विज्ञापन

7 of 13
Calendar 2024 - फोटो : अमर उजाला
  • जून के महीने में निर्जला एकादशी का त्योहार मनाया जाएगा। इसके अलावा इस माह ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत भी रखा जाएगा।

8 of 13
Calendar 2024 - फोटो : अमर उजाला
  • जुलाई के महीने विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा चार माह के लिए भगवान विष्णु देवशयनी एकादशी पर योग निद्रा में चले जाएंगे।

9 of 13
Calendar 2024 - फोटो : अमर उजाला
  • अगस्त माह में नाग पंचमी, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और हरियाली तीज जैसे प्रमुख त्योहार होंगे।

10 of 13
Calendar 2024 - फोटो : अमर उजाला
  • सितंबर में गणेश चतुर्थी और ओणम जैसे प्रमुख त्योहार मनाएंं जाएंगे।

11 of 13
Calendar 2024 - फोटो : अमर उजाला
  • अक्तूबर के महीने में शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाएंगे। 14 अक्तूबर को दशहरा, 20 अक्तूबर को करवा चौथ और 29 अक्तूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा।

12 of 13
Calendar 2024 - फोटो : अमर उजाला
  • साल 2024 में दिवाली का त्योहार 01 नवंबर को मनाया जाएगा और 7 नवंबर को सूर्य आराधना का महापर्व छठ पूजा होगी।

विज्ञापन

13 of 13
Calendar 2024 - फोटो : अमर उजाला
  • साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर में मोक्षदा एकादशी और क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें