Hartalika Teej Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा होता है हरतालिका तीज व्रत
- फोटो : iStock
कैसे पड़ा हरतालिका तीज का नाम ?
एक पौराणिक कथा के अनुसार, पार्वती जी की सखियां उनका अपहरण करके जंगल में ले गई थीं। ताकि पार्वती जी के पिता उनका विवाह इच्छा के विरुद्ध भगवान विष्णु से न कर दें, क्योंकि देवी पार्वती ने मन ही मन भगवान शिव को अपना पति मान लिया था। पार्वती जी के मन की बात जानकर उनकी सखियां उन्हें लेकर घने जंगल में चली गईं।