फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hartalika Teej 2022: वैवाहिक जीवन से जुड़ी तमाम परेशानियां होंगी खत्म, बस हरतालिका तीज पर करें ये काम

Tue, 30 Aug 2022 10:25 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार


 
विज्ञापन
1 of 5
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए हरतालिका तीज पर करें ये उपाय - फोटो : istock
Hartalika Teej 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज का त्योहार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाया जाता है।हरतालिका तीज व्रत आज यानी 30 अगस्त 2022 को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना के साथ व्रत रखती हैं और पूजा करती हैं। वहीं कुंवारी लड़कियां भी अच्छे वर की कामना के साथ इस व्रत को रखती हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन मां पार्वती और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं करवा चौथ की ही तरह शाम को चंद्रोदय होने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। व्रत सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखती हैं। इस व्रत में महिलाएं माता गौरी से सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मांगती हैं। पूजा के अलावा इस दिन कुछ उपाय भी करके आप वैवाहिक जीवन में खुशियां प्राप्त कर सकती हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए हरतालिका तीज पर करें ये उपाय - फोटो : istock
वैवाहिक जीवन में खुशियां पाने के लिए तीज के दिन करें ये उपाय
मान्यताओं के अनुसार, हरतालिका तीज के दिन महिलाओं को निर्जला उपवास करने के साथ सायं काल सोलह शृंगार करके किसी शिव के मंदिर में जल चढ़ाना चाहिए। साथ ही मां पार्वती को लाल रंग की चुनरी अर्पित करना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए हरतालिका तीज पर करें ये उपाय - फोटो : istock
इसके बाद 'ॐ गौरी शंकराय नमः मंत्र' का जाप करें। चुनरी में अपनी श्रद्धा अनुसार 7, 11, या 21 रुपये बांधें। पूजा संपन्न करने के बाद चुनरी में बंधे हुए पैसों के अपने पास रख लें। मान्यता है कि इससे दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। 

4 of 5
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए हरतालिका तीज पर करें ये उपाय - फोटो : iStock
हरतालिका तीज व्रत के दिन भगवान शिव जी और माता पार्वती की पूजा करें। साथ ही कथा जरूर सुनें और उसके बाद माता पार्वती को खीर का भोग लगाएं। इस खीर को प्रसाद स्वरूप अपने पति को खिलाएं। इससे पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है। साथ ही दांपत्य जीवन सुखमय बनता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए हरतालिका तीज पर करें ये उपाय - फोटो : iStock
ज्योतिष के अनुसार, हरतालिका तीज के दिन पूजा संपन्न करने के बाद पांच बुजुर्ग सुहागिन महिलाओं को साड़ी और बिछिया का दान करना चाहिए। साथ ही उनसे सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद लेना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इससे दांपत्य जीवन सुखी रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें