Hartalika Teej 2022 Vrat Parana Vidhi: आज यानी 30 अगस्त को हरतालिका तीज मनाई जा रही है। हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना के लिए व्रत रखती हैं और पूजा करती हैं। वहीं कुछ जगहों पर कुंवारी लड़कियां भी अच्छे वर की कामना के साथ ये व्रत रखती हैं। हरतालिका तीज व्रत मां पार्वती और शिव जी की पूजा जाती है। हरतालिका तीज व्रत बेहद कठिन होता है। इस व्रत को महिलाएं निर्जला रखती हैं। यानी व्रत के दौरान अन्न-जल का सेवन नहीं किया जाता है। इस व्रत में महिलाएं माता गौरी से सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मांगती हैं। इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं करवा चौथ की ही तरह शाम को चंद्रोदय होने के बाद पूजा करती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं। लेकिन इस व्रत का पारण रात में पूजा के बाद ही नहीं किया जाता है। हरतालिका तीज व्रत का पारण अगले दिन सुबह किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं हरितालिका तीज व्रत का पारण कब और कैसे किया जाएगा...
विज्ञापन
2 of 5
हरतालिका तीज व्रत पारण विधि
- फोटो : iStock
हरतालिका तीज तिथि
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि आरंभ- 29 अगस्त 2022, दोपहल 3 बजकर 21 मिनट
इस तिथि समापन- 30 अगस्त 2022, दोपहर 3 बजकर 34
विज्ञापन
3 of 5
हरतालिका तीज व्रत पारण विधि
- फोटो : istock
हरतालिका तीज पूजा मुहूर्त
सुबह हरतालिका तीज की पूजा का मुहूर्त- सुबह 06 बजकर 05 मिनट से सुबह 08 बजकर 38 मिनट तक
संध्या काल में हरतालिका तीज की पूजा का शुभ मुहूर्त- शाम 06 बजकर 33 मिनट से रात 08 बजकर 51 मिनट तक
4 of 5
हरतालिका तीज व्रत पारण विधि
- फोटो : iStock
हरतालिका तीज व्रत के पारण का समय
हरतालिका तीज व्रत का पारण अगले दिन ही किया जाता है। ऐसे में इस साल हरतालिका तीज व्रत का पारण अगले दिन सुबह यानी 31 अगस्त 2022 को किया जाएगा।
कैसे करें हरतालिका तीज व्रत का पारण?
हरतालिका तीज व्रत के अगले दिन सूर्योदय से पूर्व जगे और स्नान के बाद गौरीशंकर की पूजा करें। इसके बाद प्रसाद में चढ़ाए मिष्ठान और जल से व्रत खोलें। इस बात का ध्यान रखें कि व्रत का पारण कभी भी नमकयुक्त या तले हुए भोजन से नहीं किया जाता है।