फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2020: नवरात्रि में इन सपनो का आना होता है शुभ, मां देती हैं संकेत

Thu, 02 Apr 2020 08:23 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Navratri 2020
25 मार्च, बुधवार से मां के पावन नवरात्र प्रारंभ हो गए हैं। 9 दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व का बहुत अधिक महत्व होता है। इन 9 दिनों में कि जानी वाली पूजा का फल कई गुना अधिक मिलता है, इसलिए इन दिनों मां को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखें जाते हैं। आज हम आपको कुछ शुभ संकेतों के बारें में बताने जा रहे हैं, जिनसे आपको पता लग सकता मां आपसे प्रसन्न हुई या नहीं। स्वपनशास्त्र के अनुसार नवरात्रि के दिनों में कुछ सपनो का दिखना शुभ होता है। आइए, जानते हैं उन सपनो के बारें में।
विज्ञापन

2 of 6
Navratri 2020
सपने में उल्लू का दिखाई देना
  • नवरात्रि में अगर आपको सपने में उल्लू दिखाई दे तो समझिए माता आपकी पूजा से प्रसन्न हैं और बहुत जल्द आपके घर पर धन-संपदा आने वाली है।
विज्ञापन

3 of 6
Navratri 2020
सपने में सांप को एक जगह बैठा हुआ देखना
  • नवरात्रि में सपने में सांप को एक जगह बैठा हुआ देखते हैं तो इससे आपको जल्दी ही धन-लाभ होगा और घर में संपन्नता आएगी।

4 of 6
Navratri 2020
सपने में शंख देखना
  • नवरात्रि के पावन मौके पर सपने में शंख देखने से व्यक्ति को जीवन में तरक्की मिलती है। दरअसल, जिस तरह शंख की ध्वनि से पूरा माहौल गूंज उठता है, वैसे ही देवी मां की कृपा से आपका नाम पूरे विश्व में गूंज सकता है। 
विज्ञापन

5 of 6
Navratri 2020
स्वप्न में छोटी कन्या सिक्का देना 
  • आपको स्वप्न में कोई छोटी कन्या सिक्का दे तो इसे बहुत ही शुभ संकेत समझा जाता है, क्योंकि कन्या को साक्षात् दुर्गा जी का रूप माना जाता है। सपने मिलने वाले इस संकेत से पता चलता है की देवी मां की आप पर विशेष कृपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Navratri 2020
सपने में मां लक्ष्मी जी के दर्शन
  • नवरात्रि के दिनों में अगर आपके सपने में आपको मां लक्ष्मी जी दर्शन दें तो ये समझ लें कि आपको धन लाभ होने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें