फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Holi 2023 Wishes: इन खूबसूरत संदेश और शायरी के जरिए अपनों को दीजिए होली की हार्दिक शुभकामनाएं

Tue, 07 Mar 2023 10:05 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार


 
विज्ञापन
1 of 8
इन खूबसूरत संदेश और शायरी के जरिए अपनों को दीजिए होली की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
Happy Holi 2023 Wishes in Hindi: भारत में होली बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जाती है। रंगों का ये पावन पर्व इस साल 8 मार्च 2023 को है। होली एक सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक त्योहार है। पूरे भारत में होली का अलग ही जश्न देखने को मिलता है। होली भाईचारे,आपसी प्रेम और सद्भावना का त्योहार है। होली वाले दिन लोग एक दूसरे को रंगों में सराबोर करते हैं। घरों में गुझिया और पकवान बनते हैं। लोग एक दूसरे के घर जाकर रंग-गुलाल लगाते हैं और होली की शुभकामनाएं देते हैं। हर कोई सबसे पहले और अलग अंदाज में शुभकामना संदेश देना चाहता है। ऐसे में आज हम आपके लिए होली की कुछ बेहतरीन शुभकामना संदेश शायरी के रूप में लेकर आए हैं, जिसे आप आज ही अपने प्रियजनों और दोस्तों को भेज कर उनका दिल जीत सकते हैं। इससे आपके रंगों के उत्सव में और भी ज्यादा उमंग और उत्साह भर जाएगा। ये रहे होली के शुभकामना संदेश...  
विज्ञापन

2 of 8
इन खूबसूरत संदेश और शायरी के जरिए अपनों को दीजिए होली की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
ये रंगों का त्योहार आया है,
साथ अपने खुशियां लाया है,
हमसे पहले कोई रंग न दे आपको,
इसलिए हमने शुभकामनाओं का रंग
सबसे पहले भिजवाया है…
हैप्पी होली 2023 
विज्ञापन

3 of 8
इन खूबसूरत संदेश और शायरी के जरिए अपनों को दीजिए होली की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
गुझिया की तरह हमेशा मीठी रहे आपकी बोली 
खुशियों से भरी रहे आपकी झोली 
आपको और आपके परिवार को मेरी तरफ से 
हैप्पी होली 
Happy Holi 2023 

4 of 8
इन खूबसूरत संदेश और शायरी के जरिए अपनों को दीजिए होली की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
रंगों का ये त्योहार, खुशियों की बहार लाए 
मीठी- मीठी गुझिया, जिंदगी में मिठास लाए 
होली का ये रंगीन पर्व, सबके लिए उल्लास लाए 
Happy Holi 2023 

 
विज्ञापन

5 of 8
इन खूबसूरत संदेश और शायरी के जरिए अपनों को दीजिए होली की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
रंगों की बहार 
पिचकारी की धार 
गुलाल की बौछार 
मुबारक हो आपको होली का त्योहार 
Happy Holi 2023 
विज्ञापन

6 of 8
इन खूबसूरत संदेश और शायरी के जरिए अपनों को दीजिए होली की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
सूरज की किरणें 
खुशियों की बहार 
जिंदगी में मिले सबका प्यार 
मुबारक हो आपको होली का त्योहार   
Happy Holi 2023 
विज्ञापन

7 of 8
इन खूबसूरत संदेश और शायरी के जरिए अपनों को दीजिए होली की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
खुशियों से भरा आपका संसार हो 
जिंदगी में हमेशा प्यार और बहार हो 
आपके संसार में हर रंगों की भरमार हो 
मुबारक आपको होली का त्योहार हो
Happy Holi 2023 
विज्ञापन

8 of 8
इन खूबसूरत संदेश और शायरी के जरिए अपनों को दीजिए होली की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
चांद की चांदनी, अपनों का प्यार 
सूरज की किरणें, खुशियों की बहार 
मुबारक हो आपको होली का त्योहार 
Happy Holi 2023
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें