फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Janmotsav: बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए करें सिंदूर, लौंग और पान से जुड़े 6 उपाय, फिर देखें चमत्कार

Thu, 10 Apr 2025 12:08 PM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hanuman Ji Puja Vidhi: हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सिंदूर, लौंग और पान जैसे साधारण वस्तुओं का उपयोग किया जाता है। इन उपायों से आपकी परेशानियां दूर होती हैं और जीवन में सफलता और समृद्धि आती है। तो आज की इस खबर में हम आपको उन उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आप हनुमान जी को प्रसन्न कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
हनुमान जन्मोत्सव 2025 - फोटो : adobe stock
हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा जाता है क्योंकि जब भी भक्तों पर कोई मुसीबत आती है तो बजरंगबली उन पर अपनी कृपा जरूर बरसाते हैं। 12 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भगवान हनुमान को शक्ति, भक्ति और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। उनकी पूजा से न सिर्फ जीवन के संकटों का समाधान होता है, बल्कि उनके आशीर्वाद से सुख और समृद्धि भी मिलती है। हालांकि, क्या आपको पता है कि बजरंगबली को प्रसन्न करना इतना भी आसान नहीं है। हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सिंदूर, लौंग और पान जैसे साधारण वस्तुओं का उपयोग किया जाता है। इन उपायों से आपकी परेशानियां दूर होती हैं और जीवन में सफलता और समृद्धि आती है। तो आज की इस खबर में हम आपको उन उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आप हनुमान जी को प्रसन्न कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
हनुमान जन्मोत्सव 2025 - फोटो : freepik
1. हनुमान जी को जरूर चढ़ाएं सिंदूर
भगवान हनुमान को सिंदूर अर्पित करना उनके भक्तों के लिए एक फलदायी उपाय है। पौराणिक कथा के अनुसार, हनुमान जी ने भगवान राम को लंबी उम्र का वरदान देने के लिए अपने पूरे शरीर पर सिंदूर लगाया था, तभी से यह एक महत्वपूर्ण पूजा सामग्री बन गई। इस उपाय को करने के लिए आप हर मंगलवार या शनिवार को हनुमान जी के चरणों में सिंदूर अर्पित करें और "ॐ हनुमते नमः" का 108 बार जाप करें। इस उपाय से हनुमान जी की कृपा मिलती है और आपके जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
हनुमान जन्मोत्सव 2025 - फोटो : adobe stock
2. लौंग का भोग लगाएं
लौंग को हिंदू धर्म में काफी पवित्र चीज माना जाता है। हनुमान जी को लौंग अर्पित करने से जीवन के संकटों का निवारण होता है। इस उपाय को करने के लिए आप हनुमान जी की मूर्ति के सामने दो लौंग और एक सुपारी रखें। पूजा के बाद इन्हें सिर से सात बार घुमाकर जल में प्रवाहित करें। यह नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है और घर में सकारात्मकता का वास होता है।

4 of 6
हनुमान जन्मोत्सव 2025 - फोटो : adobe stock
3. पान का भोग जरूर लगाएं
हिंदू धर्म में पान के पत्ते को शुभता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। हनुमान जी को पान अर्पित करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। आप हर मंगलवार को एक पान का पत्ता लें, उसमें गुलकंद, लौंग और इलायची रखें और हनुमान जी को भोग अर्पित करें। इसके साथ "श्रीराम जय राम जय जय राम" का जाप करें। इस उपाय को करने से आपकी सारी मनोकामनाएं जरूर पूरी होंगी।
विज्ञापन

5 of 6
हनुमान जन्मोत्सव 2025 - फोटो : adobe stock
4. सिंदूर और चमेली के तेल का लेप चढ़ाएं
हनुमान जी की मूर्ति पर सिंदूर और चमेली के तेल का लेप चढ़ाना एक लाभकारी उपाय है, जिससे हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके लिए आप मंगलवार को चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमान जी की मूर्ति पर यह लेप लगाएं और "ॐ हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्" मंत्र का जाप करें। इससे विशेष आशीर्वाद मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हनुमान जन्मोत्सव 2025 - फोटो : adobe stock
5. लौंग और कपूर से हवन करें
लौंग और कपूर का हवन करने से न केवल हनुमान जी को प्रसन्न किया जा सकता है, बल्कि घर की नकारात्मक ऊर्जा भी खत्म होती है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की मूर्ति के सामने लौंग और कपूर जलाकर आरती करें। यह उपाय घर में शांति और सकारात्मकता का वातावरण बनाता है।

6. पान पर सिंदूर चढ़ाएं
पान और सिंदूर का उपयोग हनुमान जी की पूजा में विशेष रूप से प्रभावी माना जाता है। हनुमान जी की मूर्ति के सामने पान के पत्ते पर सिंदूर लगाकर अर्पित करें और "ॐ रामदूताय नमः" मंत्र का 21 बार जाप करें। इससे कार्यों में सफलता मिलती है और कर्ज से मुक्ति मिलती है।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें