फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Janmotsav 2026: हनुमान जन्मोत्सव पर करें ये 5 चमत्कारी उपाय, हर समस्या का होगा समाधान

Thu, 02 Apr 2026 12:18 PM IST
Jyoti Mehra धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Hanuman Janmotsav 2026 Totke: माना जाता है कि हनुमान जन्मोत्सव पर किए गए कुछ खास उपाय जीवन की बाधाओं, आर्थिक समस्याओं, भय और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
हनुमान जन्मोत्सव 2026 उपाय - फोटो : Amar Ujala

Hanuman Janmotsav 2026 Upay: आज पूरे देश में हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व मनाया जा रहा है। यह त्योहार हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन विधि-विधान से हनुमानजी की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद पाने का प्रयास किया जाता हैं। ज्योतिष शास्त्र में भी इस दिन का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि हनुमान जन्मोत्सव पर किए गए कुछ खास उपाय जीवन की बाधाओं, आर्थिक समस्याओं, भय और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। ये उपाय सरल जरूर हैं, लेकिन इनका प्रभाव अत्यंत सकारात्मक माना जाता है। इनसे ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम होते हैं और बजरंगबली की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Hanuman Ji ki Priya Rashi: हनुमान जी को प्रिय हैं ये चार राशियां, दूसरों से खास होता है इनका व्यक्तित्व
Hanuman Ji Puja: क्या सच में महिलाओं को हनुमान पूजा से रोका गया है? जानें सच और मान्यताएं
 

विज्ञापन

2 of 5
नौकरी और व्यापार में सफलता के लिए उपाय - फोटो : adobe stock

नौकरी और व्यापार में सफलता के लिए उपाय
हनुमान जन्मोत्सव के दिन व्रत रखना और हनुमान मंदिर जाना शुभ माना जाता है। वहां जाकर हनुमानजी को सिंदूर में चमेली का तेल मिलाकर चोला चढ़ाएं और बूंदी या ताजी इमरती का भोग अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन की परेशानियां कम होती हैं और नौकरी व व्यापार में सफलता के योग बनते हैं।

Hanuman Janmotsav 2026: हनुमान जन्मोत्सव पर करें इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप, सभी संकट होंगे दूर

विज्ञापन

3 of 5
कर्ज से मुक्ति के लिए उपाय - फोटो : adobe stock

धन लाभ के उपाय
इस दिन सुबह और शाम के समय चमेली के तेल का दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का 11 बार पाठ करें। इसके बाद शाम को एक नारियल पर कामिया सिंदूर और अक्षत अर्पित करके पूजा करें और उसे मंदिर में चढ़ा दें। माना जाता है कि इससे धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और आय के नए रास्ते खुलते हैं।

कर्ज से मुक्ति के लिए उपाय
इस दिन 11 पीपल के पत्ते लेकर उन्हें अच्छी तरह साफ करें और गंगाजल से शुद्ध करें। फिर प्रत्येक पत्ते पर चंदन या कुमकुम से ‘श्रीराम’ लिखें और उनकी माला बनाकर हनुमानजी को अर्पित करें। ध्यान रखें कि पत्ते कटे-फटे न हों। यह उपाय कर्ज से राहत दिलाने और धन वृद्धि के लिए शुभ माना जाता है।

4 of 5
ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव से बचने का उपाय - फोटो : adobe stock

ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव से बचने का उपाय
हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमानजी को गुलाब की माला और विशेष प्रकार का पान अर्पित करना भी लाभकारी माना गया है। इस पान में केवल कत्था, गुलकंद, सौंफ और सुमन कतरी जैसी चीजें ही रखें, जबकि चूना और सुपारी का उपयोग न करें। यह उपाय ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम करने में सहायक माना जाता है।

Hanuman Janmotsav 2026: हनुमान जन्मोत्सव पर करें राशि के अनुसार इन चीजों का दान, पूर्ण होगी हर मनोकामना

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शनि दोष से बचने का उपाय - फोटो : अमर उजाला
शनि दोष से बचने का उपाय
हनुमान जन्मोत्सव के दिन पीपल के वृक्ष पर जल, सिंदूर और अक्षत चढ़ाएं तथा चमेली के तेल का दीपक जलाएं। पूजा के बाद अपनी मनोकामना कहकर बिना पीछे मुड़े घर लौट आएं। साथ ही शाम के समय देसी घी से बने रोट का भोग लगाएं। ऐसा करने से शनि दोष सहित जीवन की कई समस्याओं से राहत मिलने की मान्यता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें