फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Janmotsav 2022: हनुमान जन्मोत्सव पर करें बजरंगबली से जुड़े ये उपाय, मिलेगी शनि दोष से मुक्ति

Sat, 16 Apr 2022 06:17 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बजरंगबली से जुड़े ये उपाय दिलाएंगे शनि दोष से मुक्ति - फोटो : अमर उजाला
Hanuman Janmotsav 2022: महाबली भगवान हनुमान को संकट मोचन भी कहा जाता है। कहा जाता है कि हनुमानजी का मात्र नाम लेने से ही बड़े से बड़े संकट टल जाते हैं और बड़ी से बड़ी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। संकट मोचन हनुमानजी की पूजा करने से जातक को किसी भी प्रकार की चिंता और भय नहीं सताती है। इसके अलावा शनि दोष से भी मुक्ति मिलती है, क्योंकि शनि देव ने हनुमान जी को वरदान दिया था कि वे कभी भी उनके भक्तों को परेशान नहीं करेंगे। इस वजह से मंगलवार के अलावा शनिवार के दिन भी हनुमान जी की पूजा करने का विधान है। साथ ही हनुमान जन्मोत्सव के दिन कुछ उपाय करने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है और शनि दोष से भी मुक्ति मिलेगी। हनुमान जन्मोत्सव आने ही वाला है। इस साल हनुमान जन्मोत्सव 16 अप्रैल को है। ऐसे में आइए जानते हैं शनि दोष से मुक्ति के लिए हनुमान जी से जुड़े कुछ महा उपायों के बारे में....   

 
विज्ञापन

2 of 6
बजरंगबली से जुड़े ये उपाय दिलाएंगे शनि दोष से मुक्ति - फोटो : अमर उजाला
शनि दोष से मुक्ति के उपाय
प्रभु श्री रामचंद्र के परम भक्त भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर किसी हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाएं। कहा जाता है कि हनुमान चालीसा के पाठ से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं। इससे शनि दोष में भी राहत मिलती है। 
विज्ञापन

3 of 6
बजरंगबली से जुड़े ये उपाय दिलाएंगे शनि दोष से मुक्ति - फोटो : अमर उजाला
हनुमान जन्मोत्सव के दिन सुंदरकांड का पाठ करने से शनि दोष समेत कई समस्याओं से मुक्ति मिलती है। सुंदरकांड में हनुमान जी की वीरता और पराक्रम का वर्णन किया गया है। 

4 of 6
बजरंगबली से जुड़े ये उपाय दिलाएंगे शनि दोष से मुक्ति - फोटो : iStock
कहा जाता है कि हनुमान जयंती के दिन भगवान हनुमान की पूजा करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। साथ ही जो लोग शनि साढ़े साती से पीड़ित होते हैं उन्हें भी राहत मिलती है। ऐसे में शनि दोष से पीड़ित लोग इस दिन हनुमानजी की पूजा जरूर करें। 
विज्ञापन

5 of 6
बजरंगबली से जुड़े ये उपाय दिलाएंगे शनि दोष से मुक्ति - फोटो : iStock
शनि की साढ़ेसाती से पीड़ित व्यक्ति हनुमानजी को चमेली का तेल चढ़ाना चाहिए। इससे साढ़ेसाती में राहत मिलती है। इसके अलावा 8 बरगद के पत्ते को काले धागे में पिरोकर हनुमानजी की मूर्ति पर चढ़ाने से शनि बाधा से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बजरंगबली से जुड़े ये उपाय दिलाएंगे शनि दोष से मुक्ति - फोटो : iStock
हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंगबली को लौंग वाला पान का बीड़ा चढ़ाने से शनि द्वारा जनित दुर्भाग्य समाप्त होता है। इसके अलावा इस दिन हनुमान को कागजी बादाम चढ़ाएं और आधे बादाम काले कपड़े में बांधकर घर की दक्षिण दिशा में छुपा कर रख दें, इससे भी शनि का कोप शांत हो जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें