फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जयंती 2019: जानिए बजरंगबली से जुड़ी 9 चमत्कारी शक्तियां और जानकारियां

Tue, 16 Apr 2019 01:16 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
हनुमान भक्तों के लिए हनुमान जन्मोत्सव का विशेष महत्व होता है। 19 अप्रैल 2019 को देश में हनुमान जयंती बड़े ही उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाई जाएगी। हनुमानजी सभी देवों में ऐसे देवता है जो अपने भक्तों के द्वारा प्रसन्न करने पर बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। हनुमान जयंती के मौके पर बजरंगबली के जीवन के कुछ ऐसे रहस्य है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आइए जानते हैं बजरंगबली की जुड़ी 10 चमत्कारी शक्तियां और जानकारियां।

हनुमान जयंती पर नौकरी प्राप्ति, आर्थिक उन्नत्ति, राजनीतिक सफलता एवं शत्रुनाशक हनुमंत अनुष्ठान - 19 अप्रैल 2019 ,शुक्रवार
विज्ञापन

2 of 10
hanuman
हनुमानजी और भगवान राम के बीच का युद्ध
हनुमान जी ने अपने प्रभु राम के साथ युद्ध भी किया था। दरअसल एक बार भगवान राम के गुरु विश्वामित्र किसी कारणवश हनुमानजी से नाराज हो गए और उन्होंने भगवान राम को हनुमानजी को मारने की सजा देने को कहा। भगवान राम ने ऐसा किया भी क्योंकि वह गुरु की आज्ञा नहीं टाल सकते थे, लेकिन सजा के दौरान हनुमान जी राम नाम जपते रहे जिसके चलते उनके ऊपर प्रहार किए गए सारे शस्त्र विफल हो गए।
विज्ञापन

3 of 10
hanuman - फोटो : hanuman
हनुमान जी के भाई थे भीम
 हनुमानजी पवन पुत्र है। कुंती ने भी पवनदेव के माध्यम से ही भीम को जन्म दिया था। इस तरह से भीम हनुमान जी भाई हुए।

4 of 10
hanuman
माता दुर्गा के सेवक हनुमानजी
राम भक्त हनुमान माता जगदम्बा के सेवक हैं। हनुमानजी माता के आगे-आगे चलते हैं और भैरवजी उनके पीछे-पीछे। माता के देश में जितने भी मंदिर है वहां उनके आसपास हनुमानजी और भैरवजी का मंदिर जरूर होते हैं।
विज्ञापन

5 of 10
hanuman
विभीषण ने की सबसे पहले हनुमान स्तुति
हनुमानजी की प्रार्थना में तुलसीदासजी ने हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, हनुमान बहुक आदि अनेक स्तोत्र लिखे लेकिन क्या आप जानते हैं सबसे पहले हनुमानजी की स्तुति किसने की थी? दरअसल सबसे पहले विभीषण ने हनुमानजी की शरण लेकर उनकी स्तुति की थी। विभीषण ने हनुमानजी की स्तुति में एक बहुत ही अद्भुत और अचूक स्तोत्र की रचना की है।
विज्ञापन

6 of 10
hanuman
ब्रह्राास्त्र भी हनुमानजी पर था बेअसर
हनुमानजी के पास कई तरह की शक्तियां थीं, लेकिन फिर भी वे बगैर वरदानी शक्तियों के भी शक्तिशाली थे। अशोकवाटिका पर उन पर ब्रह्राास्त्र का प्रयोग बेअसर साबित हुआ था।

हनुमान जयंती पर नौकरी प्राप्ति, आर्थिक उन्नत्ति, राजनीतिक सफलता एवं शत्रुनाशक हनुमंत अनुष्ठान - 19 अप्रैल 2019 ,शुक्रवार
विज्ञापन

7 of 10
वाल्मीकि से पहले रामायण हनुमानजी ने लिखी
हनुमान जी ने हिमालय जाकर पत्थरों पर अपने नाखूनों से रामायण लिखी थी। जब रामायण लिखने के बाद बाल्मीकि जी को ये बात हिमालय जाने पर पता चली तो वह हिमालय गए और वहां पर पहले से ही लिखी हुई रामायण मिली।

8 of 10
hanuman - फोटो : hanuman
कैसे पड़ा हनुमान नाम
 ठोड़ी के आकार के कारण से इनका नाम हनुमान पड़ा। संस्कृत में हनुमान का मतलब होता है बिगड़ी हुई ठोड़ी।

हनुमान जयंती पर नौकरी प्राप्ति, आर्थिक उन्नत्ति, राजनीतिक सफलता एवं शत्रुनाशक हनुमंत अनुष्ठान - 19 अप्रैल 2019 ,शुक्रवार

9 of 10
hanuman - फोटो : hanuman
हनुमान पिता भी हैं
हनुमान जी को सभी ब्रह्मचारी के रूप में जानते हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका मकरध्वज नाम का एक बेटा भी था।
विज्ञापन

10 of 10
प्रमुख देव हैं भगवान हनुमान
हनुमानजी सभी देवताओं में श्रेष्ठ माने जाते हैं। पहला कारण हनुमानजी के पास खुद की शक्ति है। वे खुद की शक्ति से संचालित हैं। दूसरा कारण, शक्तिशाली होने के बावजूद ईश्वर के प्रति समर्पित हैं। तीसरा कारण वे अपने भक्तों की सहायता तुरंत ही करते हैं और चौथा कारण वे आज भी सशरीर पृथ्वी पर जीवत हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें