फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 सालों बाद हनुमान जयंती पर बन रहा शुभ संयोग, इन राशियों को होगा सबसे ज्यादा लाभ

Sat, 31 Mar 2018 12:55 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
hanuman - फोटो : hanuman
इस साल हनुमान जयंती पर एक बहुत ही दुर्लभ और शुभ संयोग बन रहा है जो कई दोषों को दूर कर सकता है। दरअसल इस बार 9 साल बाद शनिवार को हनुमान जयंती पड़ रही है जो बेहद खास है। जिन दोषों की बात हम कर रहे हैं वो शनि और मंगल के दोष हैं। ज्योतिषियों के अनुसार मंगल ग्रह के स्वामी हनुमान जी और शनि ग्रह के स्वामी शनिदेव  हैं और दोनों ही एक साथ धनु राशि में विद्यमान हैं।
विज्ञापन

2 of 6
हनुमान जयंती विशेष
इसलिए इस साल हनुमान जयंती पर हनुमान जी की पूजा से दोनों पाप ग्रहों के दोषों एक साथ दूर किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए आपको करना क्या होगा और किन राशियों को इस शुभ संयोग का सबसे ज्यादा फल मिलेगा ये जानने के लिए आगे की स्लाइड्स पढ़ें-
विज्ञापन

3 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
ये दो चीजें चढ़ाने से होगा फायदा-
शास्त्रों के अनुसार हनुमान जयंती के दिन हनुमान बाबा को लंगोट और सिंदूर चढ़ाएं तो आपका मंगल ही मंगल होगा। अगर आप हनुमान जी को लंगोट और सिंदूर चढ़ाते हैं तो हनुमान जी के साथ ही आपके मंगल और शनि ग्रह के दोष कम हो जाएंगे। यदि आपके पारिवारिक जीवन में अशांति हो तो उसे भी दूर किया जा सकता है।

4 of 6
shani dev
ऐसे करें शनि शांति का उपाय
हनुमान जयंती आपके लिए शनि का कोप कम करने का बेहतरीन मौका लाया है।
-अगर आप चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमान जी का लेप करें तो फायदा मिलेगा। इसके साथ ही इस समय वृश्चिक, धनु, मकर राशियों पर इन दिनों शनि की साढ़ेसाती चल रही और वृष व कन्या राशि वालों पर ढैय्या का प्रभाव है।
-तो आप तुलसी के 108 पत्ते लेकर उस पर श्रीराम लिखें और इसकी माला बनाकर हनुमान जी को चढ़ाएं। शनि के दुष्प्रभाव कम होंगे और हनुमान जी प्रसन्न होंगे।
-अगर आपके पास तुलसी का पौधा नहीं है तो आप पीपल के पत्तों पर श्रीराम लिख जल में प्रवाहित करेंगे तो भी वह आपके लिए शुभ फलदायी होगा।
विज्ञापन

5 of 6
मिथ्ाुन राशि
इन राशियों को होगा लाभ
मिथुन राशि
हनुमान जी की कृपा से आपका आने समय हर्षोल्लास में बीतेगा। पिछले कुछ दिनों से व्यापार में चली आ रही परेशानी भी बजरंग बली हर लेंगे। आप धनसंपत्ति के मामलों में भी भाग्यशाली रहेंगे और गृहस्थ जीवन में सुख की वर्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कर्क - फोटो : self
कर्क राशि
इस बार की हनुमान जयंती इस राशि जातकों के लिए बेहद लाभकारी होने वाली है, आपके अधिकारीगण आपसे प्रसन्न रहेंगे, कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व स्थापित होगा, लोग आपके कार्य की प्रसंशा करेंगे। सैर सपाटे की स्थितियां बनती रहेंगी, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा, अधूरे काम पूरे होंगे और धनागमन के नए आयाम बनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें