फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जयंती 2018: शनिवार को बन सकते हैं आपके सारे बिगड़े काम, बस 5 में से कर ले कोई एक काम

Sat, 31 Mar 2018 07:50 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
shani, hanuman
31 मार्च, शनिवार का दिन हनुमानजी और शनि के भक्तों के लिए खास है। शनिवार के दिन हनुमान जी की जयंती है। इस शुभ योग में भगवान हनुमान की पूजा के साथ शनिदेव का भी आशीर्वाद मिल सकता है। ऐसी मान्यता है जो लोग नियमित तौर पर हनुमानजी की भक्ति में लीन रहते हैं उन्हें शनिदेव कभी भी परेशान नहीं करते हैं। इस बार हनुमान जी की जयंती शनिवार के दिन पड़ रही है। इस दिन कुछ उपाय करने से हनुमान जी के साथ शनिदेव भी प्रसन्न होंगे और सारे बिगड़े काम बन सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
हनुमान जयंती के मौके पर परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करना शुभ रहेगा।
विज्ञापन

3 of 6
हनुमान जयंती पर भगवान हनुमान की प्रतिमा के सामने तेल का दीपक जरूर जलाएं फिर इसके बाद शनि मंदिर जाकर उन्हें भी तेल का दीपक अर्पित करें।

4 of 6
 हनुमान जी पूजा में प्रसाद के रुप में गुड़, घी  और नारियल का भोग जरूर लगाएं। ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
 हनुमान जयंती पर भगवान शनि की कृपा पाने के लिए पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक जरूर जलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हनुमान जयंती और शनिवार के शुभ योग के चलते इस दिन हनुमान जी की पूजा करने के बाद गरीबों को भोजन खिलाएं और दान दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें