करें इन मंत्रों का जाप
- फोटो : Adobe Stock
करें इन मंत्रों का जाप
गुरुवार के दिन ‘ॐ बृहस्पतये नमः’ मंत्र का जाप करना बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है।
इस मंत्र का जाप करने से बृहस्पति ग्रह (गुरु) मजबूत होता है। इससे शिक्षा, संतान, सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र भगवान विष्णु का बीज मंत्र है।
यदि इस मंत्र का जाप पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जाए तो जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता प्राप्त होती है।
अपने गुरु की सलाह के अनुसार आप अपने आध्यात्मिक गुरु के लिए गुरु मंत्र का जाप कर सकते हैं। यह मंत्र इस प्रकार है-
गुरूर्ब्रह्मा गुरूर्विष्णुः गुरूर्देवो महेश्वरः ।
गुरूर्साक्षात परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः ।।