फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guruwar ke Niyam: गुरुवार को भूलकर भी न करें ये काम, आर्थिक तंगी और विवाह में आती हैं रुकावटें

Thu, 25 Dec 2025 07:59 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Guruwar ke Niyam: गुरुवार को कुछ कार्य करने की सख्त मनाही भी होती है अन्यथा कुंडली में गुरु ग्रह का स्थान कमजोर होता है। 
 
विज्ञापन
1 of 4
Guruwar ke Niyam - फोटो : अमर उजाला
Guruwar ke Niyam: हिंदू धर्म में गुरुवार की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना गया है। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक, गुरुवार को किए गए पुण्य कार्यों का फल साधक को अवश्य मिलता है और उसके भाग्य में वृद्धि, धन लाभ, विवाह योग से लेकर संतान सुख प्राप्त होता है। इसलिए अक्सर घरों में इस दिन पूजा-पाठ, दान, व्रत और मंत्र जाप जैसे काम किए जाते हैं। हालांकि, गुरुवार को कुछ कार्य करने की सख्त मनाही भी होती है अन्यथा कुंडली में गुरु ग्रह का स्थान कमजोर होता है। यही नहीं जातकों को कार्यों को पूरा करने में समस्याएं झेलनी पड़ती और सुख-समृद्धि पर भी इसका नकारात्मक असर होता है। ऐसे में आइए कार्यों को जानते हैं।

Paush Purnima 2026: साल 2026 में कब मनाई जाएगी पौष पूर्णिमा ? जानें तारीख और पूजा विधि
विज्ञापन

2 of 4
Guruwar ke Niyam - फोटो : Adobe stock
गुरुवार को न करें ये काम
  • गुरुवार के दिन भूलकर भी चावल का दान नहीं करना चाहिए। चावल चंद्रमा से संबंधित माना जाता है और गुरुवार को इसका दान गुरु ग्रह पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इसके अलावा गुरुवार को काली उड़द या काली दाल का दान भी नहीं करना चाहिए। यह अशुभ हो सकता है।
  • धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, गुरुवार के दिन बाल व नाखून काटने से बचना चाहिए। इससे जातकों के सौभाग्य में कमी आती है और गुरु की कृपा बाधित होती है।
विज्ञापन

3 of 4
Guruwar ke Niyam - फोटो : Adobe Stock
  • ज्योतिषियों के मुताबिक, गुरुवार के दिन भूलकर भी कपड़े नहीं धोने चाहिए। यह उचित नहीं होता हैं। मान्यता है कि, ऐसा करने से धन हानि और कार्यों में रुकावट आने की संभावना बढ़ सकती हैं।
  • गुरुवार को केला व दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, ये सभी प्रभु को भोग के रूप में चढ़ाया जाता है, इसलिए इसका सेवन न करें। इसके अलावा तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। ये चीजें गुरु ग्रह की सात्विक ऊर्जा को कमजोर करती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
Guruwar ke Niyam - फोटो : Adobe Stock
गुरुवार को इन मंत्रों का करें जाप
  • ॐ बृं बृहस्पतये नम:। 
  • ॐ क्लीं बृहस्पतये नम:। 
  • ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:। 
  • ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नम:। 
  • ॐ गुं गुरवे नम:। 


Holi 2026: साल 2026 कब है होली? जानें होलिका दहन की सही तिथि और शुभ समय

Pradosh Vrat 2026: 1 जनवरी पर प्रदोष व्रत का संयोग, इन सरल उपायों से करें शिव शंकर को प्रसन्न


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें