फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Purnima 2023: अगर कुंडली में है गुरु दोष तो आज गुरु पूर्णिमा पर जरूर करें ये उपाय, दूर होंगी सभी परेशानिय

Mon, 03 Jul 2023 10:15 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Guru Purnima 2023 Wishes - फोटो : अमर उजाला
Guru Purnima 2023 Guru Dosh Upay: आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहते हैं। इस साल 3 जुलाई 2023 को गुरु पूर्णिमा है। हिंदू धर्म में प्राचीन काल से ही गुरु को विशेष महत्व दिया जाता है। गुरु ही जीवन में सही राह पर चलना सिखाते हैं। इसलिए गुरु पूर्णिमा को काफी महत्व दिया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में भी गुरु को भगवान विष्णु और देव बृहस्पति के रूप में माना जाता है। कहा जाता है कि यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु कमजोर होता है तो उसे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही व्यक्ति किसी भी कार्य में सफल नहीं हो पाता है। वहीं यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत हो तो उसे जीवन में खूब सफलता मिलती है। कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। गुरु पूर्णिमा के दिन इन उपायों को करने से कुंडली में स्थित गुरु दोष दूर होता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 6
अगर कुंडली में है गुरु दोष तो गुरु पूर्णिमा पर जरूर करें ये उपाय - फोटो : iStock
गुरु दोष दूर करने के उपाय
यदि आपका कोई गुरु नहीं है तो आप भगवान विष्णु को अपना गुरु मानकर गुरु पूर्णिमा के दिन उनकी पूजा-आराधना कर सकते हैं। मान्यता है कि इससे कुंडली में गुरु दोष दूर होता है।
विज्ञापन

3 of 6
अगर कुंडली में है गुरु दोष तो गुरु पूर्णिमा पर जरूर करें ये उपाय - फोटो : iStock
कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए हर गुरुवार को ‘ॐ बृ बृहस्पतये नमः’ मंत्र का जाप करें। गुरु पूर्णिमा से आप इसकी शुरुआत कर सकते हैं।

4 of 6
अगर कुंडली में है गुरु दोष तो गुरु पूर्णिमा पर जरूर करें ये उपाय - फोटो : iStock
कुंडली में गुरु दोष को कम करने और भाग्योदय के लिए गुरु पूर्णिमा के दिन शुभ मुहूर्त पर किसी पुरोहित द्वारा घर पर गुरु यंत्र की स्थापना कराएं और प्रतिदिन इसकी पूजा करें।
विज्ञापन

5 of 6
अगर कुंडली में है गुरु दोष तो गुरु पूर्णिमा पर जरूर करें ये उपाय - फोटो : iStock
यदि कारोबार या व्यापार में लगातार हानि हो रही हो तो आषाढ़ गुरु पूर्णिमा के दिन जरूरतमंद या गरीब व्यक्ति को पीले रंग का अनाज, पीला वस्त्र या पीली रंग की मिठाई दान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अगर कुंडली में है गुरु दोष तो गुरु पूर्णिमा पर जरूर करें ये उपाय - फोटो : Istock
यदि किसी छात्र के मन में पढ़ाई को लेकर किसी तरह का तनाव है या असफल होने का भय है तो उन्हें गुरु पूर्णिमा के दिन गाय की सेवा करनी चाहिए। साथ ही इस दिन गीता का पाठ करना भी उत्तम माना गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें