फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Pradosh Vrat 2022: इस दिन रखा जाएगा गुरु प्रदोष व्रत, जानें पूजा मुहूर्त और महत्व

Mon, 05 Sep 2022 05:16 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इस दिन रखा जाएगा गुरु प्रदोष व्रत - फोटो : अमर उजाला
Guru Pradosh Vrat 2022: साल के हर महीने में 2 प्रदोष  पड़ते हैं पहला कृष्ण पक्ष और दूसरा शुक्ल पक्ष में। हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास का दूसरा प्रदोष व्रत 8 सितंबर, गुरुवार को रखा जाएगा। प्रदोष व्रत का नाम वार यानी सप्ताह का दिन के अनुसार होता है। प्रदोष व्रत इस बार गुरुवार को पड़ रहा है इस वजह से इसे गुरु प्रदोष व्रत कहते हैं। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती की भी पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजन करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। जो भक्त विधिपूर्वक व्रत रखते हैं और प्रदोष काल में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करते हैं, उन्हें सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है। गुरुवार प्रदोष व्रत के प्रभाव से सुख-समृद्धि और सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है। आइए जानते हैं गुरुवार प्रदोष व्रत के शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 5
इस दिन रखा जाएगा गुरु प्रदोष व्रत
भाद्रपद गुरु प्रदोष व्रत 2022 मुहूर्त 
त्रयोदशी तिथि आरंभ: 8 सितंबर, गुरुवार, 12:04 एम से 
त्रयोदशी तिथि समाप्त: 9 सितंबर, शुक्रवार, 09:02 मिनट पर 
पूजा का शुभ मुहूर्त:  8 सितंबर, गुरुवार, सायं 06:40 मिनट से रात्रि 08:58 मिनट तक 
पूजा का कुल समय: 2 घंटे 18 मिनट
विज्ञापन

3 of 5
इस दिन रखा जाएगा गुरु प्रदोष व्रत - फोटो : google

गुरु प्रदोष व्रत का महत्व
गुरु प्रदोष व्रत आपको हर दिशा में सफलता प्राप्त करने में मदद करता है और आप इस प्रदोष व्रत का पालन करके सभी कठिन से कठिन समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। कहा जाता है कि इस व्रत के प्रभाव से व्रती के सारे दोष खत्म हो जाते हैं। शास्त्रों में सप्ताह के वार अनुसार प्रदोष व्रत का महत्व और प्रभाव बताया गया है। जब कभी भी प्रदोष व्रत गुरुवार को पड़ता है तो उसे शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के लिए खास माना जाता है।  

4 of 5
इस दिन रखा जाएगा गुरु प्रदोष व्रत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
सफलता पाने के लिए प्रदोष पर करें ये उपाय 
  • यदि आप अपने जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ विशेष कार्य करने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है वो कार्य। 
  • गुरु प्रदोष व्रत के दिन, पानी में थोड़ा सा केसर या केवड़े का इत्र डालें और स्नान करें।
  • गुरु प्रदोष व्रत के दिन हल्के पीले रंग के कपड़े पहनें।
  • गुरु प्रदोष व्रत के दिन पीपल के पेड़ पर घी का दीपक जलाएं
  • प्रदोष के दिन पीपल के पेड़ पर कुछ पीली मिठाई, पीले फूल और पीले वस्त्र चढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस दिन रखा जाएगा गुरु प्रदोष व्रत - फोटो : istock
प्रदोष के दिन करें इस मंत्र का जाप 
घर की सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए गुरु प्रदोष के दिन इस नीचे दिए गए मंत्र का 108 बार जाप करें। 
"ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत: क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें