गुड़ी स्थापित करने की सही विधि
- फोटो : amar ujala
गुड़ी स्थापित करने की सही विधि
- गुड़ी को स्थापित करने के लिए एक लंबे बांस के डंडे का उपयोग करें।
- इसके ऊपरी सिरे पर सुनहरे किनारों वाला पीले या केसरिया रंग का रेशमी कपड़ा बांधें।
- फिर उस पर नीम की पत्तियां और फूलों की माला चढ़ाएं।
- सबसे ऊपर तांबे या चांदी का एक कलश उल्टा करके रखें।
- इस बात का ध्यान रखें कि यह जमीन पर न छुए, इसे किसी ऊंची जगह पर मजबूती से बांधें।
- गुड़ी फहराते समय मन में खुशी और शुभकामनाओं का भाव रखें।
- शाम को सूर्यास्त से पहले पूरे सम्मान के साथ नीचे उतारें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।