फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good Luck Signs: घर से निकलते ही इन चीजों का दिखना देता है शुभ संकेत, बदल सकती है किस्मत

Fri, 03 Apr 2026 01:01 PM IST
Jyoti Mehra ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Auspicious Signs: हमारे दिन की शुरुआत का प्रभाव पूरे दिन पर पड़ता है। खासकर जब हम घर से बाहर निकलते हैं, उस समय दिखने वाली कुछ चीजें हमारे लिए शुभ संकेत मानी जाती हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे संकेतों के बारे में, जिन्हें शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
घर से निकलते समय दिखने वाली ये चीजें देती हैं शुभ संकेत - फोटो : Amar Ujala
Shubh Sanket: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को एक महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। प्राचीन काल से ही यह मान्यता रही है कि यदि घर की बनावट, वस्तुओं की व्यवस्था और हमारी दिनचर्या वास्तु के अनुरूप हो, तो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। यह ऊर्जा हमारे मन को सुकून देने के साथ हमारे काम, व्यवसाय और रिश्तों पर भी अच्छा असर डालती है। यही कारण है कि आज भी लोग किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले वास्तु से जुड़े संकेतों पर ध्यान देते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे संकेतों के बारे में, जिन्हें शुभ माना जाता है।

हमारे दिन की शुरुआत का प्रभाव पूरे दिन पर पड़ता है। खासकर जब हम घर से बाहर निकलते हैं, उस समय दिखने वाली कुछ चीजें हमारे लिए शुभ संकेत मानी जाती हैं। ये संकेत इस बात की ओर इशारा करते हैं कि आने वाला समय कैसा रहेगा। यदि ये सकारात्मक संकेत दिखाई दें, तो माना जाता है कि दिन सफलता और अच्छे परिणामों से भरा रहेगा।

Vastu Tips: घर में रख ली ये पांच चीजें तो कभी नहीं होगी धन की कमी, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

 
विज्ञापन

2 of 5
घर से निकलते समय इन चीजों का दिखना शुभ माना जाता है - फोटो : Adobe Stock
घर से निकलते समय इन चीजों का दिखना शुभ माना जाता है
मान्यताओं के अनुसार अगर आप घर से निकलते वक्त किसी गाय को अपने बछड़े को दूध पिलाते हुए देख लें, तो इसे बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। यह सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक होता है और यह भी दर्शाता है कि जिस काम के लिए आप जा रहे हैं, उसमें सफलता मिलने की संभावना है।

 
विज्ञापन

3 of 5
महिला को घड़े में पानी ले जाते देखना - फोटो : Adobe Stock
महिला को घड़े में पानी ले जाते देखना
यदि कोई महिला घड़े में पानी लेकर जाती हुई नजर आए, तो इसे भी शुभ माना जाता है। यह दृश्य घर में खुशहाली और बरकत आने का प्रतीक होता है। मान्यता है कि इससे कामों में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और कार्य आसानी से पूरे होते हैं, खासकर नौकरी या व्यापार से जुड़े कामों में।
 

4 of 5
ब्राह्मण को पुस्तक के साथ देखना - फोटो : Amar Ujala
ब्राह्मण को पुस्तक के साथ देखना
यदि किसी ब्राह्मण को पूजा-पाठ के लिए जाते हुए और उनके हाथ में धार्मिक पुस्तक दिखाई दे, तो इसे बेहद सकारात्मक संकेत माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे अधूरे कार्य पूरे होने के योग बनते हैं और दिन आच्छा रहता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शंख और मछली - फोटो : adobe stock
शंख और मछली का दिखना
वास्तु के अनुसार शंख और मछली दोनों ही शुभता के प्रतीक हैं। घर से निकलते समय यदि इनमें से किसी का दर्शन हो जाए, तो इसे लाभदायक संकेत माना जाता है। शंख पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, वहीं मछली को धन और तरक्की से जोड़ा जाता है। इनके दर्शन से आर्थिक लाभ और प्रगति के संकेत मिलते हैं।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें