Good Friday 2026
- फोटो : freepik
गुड फ्राइडे क्यों खास है?
यह दिन ईसा मसीह के सूली पर चढ़ने और उनकी मौत की याद में मनाया जाता है। ईसाई मान्यता के अनुसार ईसा मसीह ने सभी इंसानों को पाप से मुक्ति देने के लिए अपना बलिदान दे दिया। गुड फ्राइडे में “गुड” शब्द का अर्थ है पवित्र। गुड़ फ्राइडे का दिन एक काला दिवस के रूप में मनाया जाता है लेकिन सही मायने में यह मानवता के लिए किए गये यीशु मसीह के बलिदान के रूप में याद किया जाता है। बाइबिल के अनुसार गुड फ्राइडे के तीसरे दिन ईसा मसीह फिर से जीवित हो गये थे इसिलए इसके बाद वाले रविवार को ईस्टर संडे के रूप में जाना जाता है।