फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा-पाठ या हवन के दौरान हो जाए कोई चूक तो फौरन करें इस मंत्र का जाप, हो जाएंगी सारी गलतियां माफ

Sun, 27 May 2018 10:56 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
hawan
पूजा-पाठ करते समय कई बार हमसे अंजाने में ऐसी गलतियां हो जाती है जिससे अर्थ का अनर्थ हो जाता है और पूजा से मिलने वाला फल शून्य हो जाता है। इतना ही नहीं अगर गलती ज्यादा बड़ी हो तो ईश्वर क्रोधित भी हो सकते हैं और इसका असर कहीं न कहीं हमारे जीवन पर पड़ने लगता है। 
विज्ञापन

2 of 4
puja path
पूजा के वक्त कभी भी किसी से भी गलती हो सकती है। इसलिए इस बात से परेशान न हो, क्योंकि आज हम आपको बता रहे हैं कि अगर पूजा-पाठ या हवन के दौरान आपसे कोई भूल हो जाए तो आप उसके लिए क्षमा मांग सकते हैं। अगली स्लाइड में जानें पूजा के दौरान हुई गलतियों के लिए क्या करें जिससे भगवान आपकी भूल को माफ कर दें। 
विज्ञापन

3 of 4
puja path
पूजा के दौरान अगर आपसे कोई गलती न हो तब भी आप अवश्य इस मंत्र का जाप करें, क्योंकि जाने अनजाने में हम कोई न कोई गलती जरूर कर बैठते हैं। "अपराधसहस्त्राणि क्रियन्तेऽहर्निशं मया। दासोऽयमिति मां मत्वा क्षमस्व परमेश्वर।। गतं पापं गतं दु:खं गतं दारिद्रय मेव च। आगता: सुख-संपत्ति पुण्योऽहं तव दर्शनात्।।"
विज्ञापन

4 of 4
puja path
इस मंत्र का अर्थ है हे ईश्वर, मुझसे हर दिन अपराध होते हैं। मैं तुम्हारा दास हूं, बस यही समझकर मेरे सभी अपराधों और गलतियों को मांफ कर मुझपर अपनी कृपा बरसाना। मुझे वरदान दो कि आपके दर्शन करने से मेरे पापों और दुखों का नाश हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें