फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरुड़ पुराण: तुरंत ही छोड़ दे इन पांच तरह के लोगों की संगत अन्यथा हो जाएंगे बर्बाद

Mon, 31 May 2021 03:14 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : google
गरुड़ पुराण को सनातन धर्म में 18 महापुराणों में से एक माना गया है। गरूड़ पुराण में जीवन से लेकर मृत्यु और उसके बाद की स्थितियों का विस्तार से वर्णन किया गया है। इसी विषय में वर्णन करते हुए गरुड़ पुराण में ऐसी कई नीतियों का उल्लेख किया गया है, जो आपके जीवन को बेहतर बना सकती हैं। गरुड़ पुराण में ऐसे पांच तरह के लोगों के बारे में बताया गया है जिनकी संगति कभी नहीं करनी चाहिए। इन लोगों की संगति व्यक्ति को बर्बादी की ओर ले जाती है। तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वे लोग।
विज्ञापन

2 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
भाग्य के भरोसे रहने वाले लोग
जो लोगो जीवन में किसी भी कार्य के लिए कर्म नहीं करतै है और केवल भाग्य के भरोसे रहते हैं। परिश्रम करने से कतराते हैं, वे जीवन में न तो स्वयं सफल होते हैं और न ही उनके साथ रहने वाले व्यक्ति को भी सफल होने देते है, इसलिए ऐसे लोगों की संगति का तुरंत त्याग कर देना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
नकारात्मक सोच रखने वाले लोग
गरुड़ पुराण में मिलने वाले वर्णन के मुताबिक जिन लोगों की सोच हर कार्य को लेकर नकारात्मक होती है, व्यक्ति को कभी भी उनके साथ नहीं रहना चाहिए, क्योंकि ऐसे लोगों का प्रभाव आपकी सोच पर भी पड़ता है। नकारात्मक सोच सफलता में बाधक होती है। नकारात्मक लोगों से सदैव दूरी बनाकर ही रखनी चाहिए।

4 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
दिखावा करने वाले लोग
गरुड़ पुराण के अनुसार जो लोग अपने धन और वस्तुओं का दिखावा करता है, उसमें अहंकार की भावना होती है। ऐसे लोगों से सदैव दूरी बनाकर रखनी चाहिए। ये लोग अपने अहं का कारण कई बार दूसरों को अपमानित और दुखी भी कर देते हैं, इसलिए ऐसे लोगों की संगति में कभी नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
Garun puran
फिजूल बातों में समय नष्ट करने वाले
गरुड़ पुराण के मुताबिक जो लोग सदैव इधर-उधर की बातों या निंदारस में लगे रहते हैं, उनकी संगति में कभी नहीं रहना चाहिए, क्योंकि ये लोग स्वयं के साथ दूसरों का भी समय बर्बाद करते हैं। जो लोग ऐसे लोगों की संगति में रहते हैं, कुछ समय के बाद वे स्वयं भी इन्ही की तरह व्यवहार करने लगते हैं। संगति सदैव ज्ञानी लोगों की करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
आलस करने वाले लोग
गरुड़ पुराण कहता है कि जीवन में बिना परिश्रम के कुछ भी प्राप्त नहीं होता है। जो लोग आलसी होते हैं और केवल कल्पना में खोए रहते हैं वे जीवन में कभी सफल नहीं होते हैं। ऐसे लोगों की संगति का प्रभाव आपके ऊपर भी पड़ने लगता है इसलिए आलसी लोगों की संगति का तुरंत त्याग कर देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें