Ganpati Visarjan 2022: इस साल 31 अगस्त से शुरू हुआ गणेश उत्सव का महापर्व अब खत्म होने वाला है। 09 सितंबर को अनंत चतुर्दशी तिथि के दिन गणपति विसर्जन किया जाएगा। गणेश उत्सव का हिंदू धर्म में खास महत्व होता है। गणेश उत्सव का पर्व 10 दिनों तक चलता है। 10 दिन भक्तों के साथ रहने के बाद बप्पा अपने धाम वापस लौट जाते हैं। गणपति विसर्जन के दौरान भक्त अगले साल बप्पा के फिर से आने की कामना करते हैं। इस दौरान कोई एक दिन, कोई तीन दिन, कोई पांच दिन और कोई पूरे ग्यारह दिन तक के लिए बप्पा को अपने घर या पंडालों में स्थापित करते हैं। इसके बाद विसर्जित करते हैं। गणपति बप्पा का विसर्जन नदी, झील, तालाब आदि जगह पर किया जाता है। लेकिन पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए लोगों को घर पर गणपति विसर्जन करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में यदि आप भी घर पर गणपति बप्पा का विसर्जन करना चाहते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए...