हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को गंगा सप्तमी मनाई जाती है। पौराणिक ग्रंथों में मिलने वाली कथाओं के अनुसार इस दिन मां गंगा की उत्पत्ति हुई थी। वे स्वर्ग लोक से भगवान शिव की जटाओं में पहुंची थी। इसलिए हर वर्ष इस तिथि को गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष गंगा सप्तमी 18 मई 2021 दिन मंगलवार को पड़ रही है। इस दिन मां गंगा की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। इसके साथ ही इस दिन गंगा स्नान का भी बहुत महत्व माना गया है। इस दिन कुछ उपाय करने से आर्थिक समस्याओं से मुक्ति प्राप्त की जा सकती है। जानते हैं शुभ मुहूर्त और उपाय
विज्ञापन
2 of 4
गंगा सप्तमी 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
गंगा सप्तमी का महत्व
वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी को गंगा सप्तमी के साथ ही कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है, इसलिए धार्मिक रूप से भी इस दिन का बहुत महत्व माना गया है। मां गंगा पापों का नाश करने वाली और मोक्ष दायनी माना गया है। गंगा सप्तमी के दिन गंगा स्नान करने और पूजा करने से पापों का नाश होता है।
विज्ञापन
3 of 4
गंगा सप्तमी 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
गंगा सप्तमी का शुभ मुहूर्त-
वैशाख शुक्ल सप्तमी तिथि आरंभ- 18 मई 2021 दिन मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से
वैशाख शुक्ल सप्तमी तिथि समाप्त- 19 मई 2021 दिन बुधवार को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर
गंगा सप्तमी 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
धन संकट से मुक्ति के लिए करें ये उपाय
यदि आप धन की किल्लत का सामना कर रहे हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए गंगा सप्तमी के दिन प्रातः या संध्या काल में शिव मंदिर में जाएं और चांदी याा अन्य धातु के लोटे में गंगा जल भरकर उसे शिवलिंग पर अर्पित करें। इसके बाद शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें। इसके बाद भगवान शिव से मन ही मन आर्थिक संकट दूर होने की प्रार्थना करें। मान्यता है कि इससे सभी धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति प्राप्त होती है और घर में सुख समृद्धि आती है।