Ganga Dussehra 2023 Aarti Lyrics
- फोटो : अमर उजाला
गंगा दशहरा का महत्व
गंगा दशहरा के दिन मां गंगा को पूर्वजों की मुक्ति के लिए धरती पर लाया गया था। इसीलिए इस दिन को मां गंगा के अवतरण दिवस के रूप में मनाते हैं । इसके अलावा दशहरा दस शुभ वैदिक गणनाओं का प्रतीक है जो विचारों, कार्यों और वाणी से संबंधित दस पापों को नष्ट करने के लिए गंगा की शक्ति को दर्शाता है। दस वैदिक गणनाओं में ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, दसवां दिन, गुरुवार, हस्त नक्षत्र, सिद्ध योग, गर-आनंद योग और कन्या राशि में चंद्रमा और वृष राशि में सूर्य शामिल हैं। इस दिन पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन गंगा में स्नान करने से से व्यक्ति को दस पापों या वैकल्पिक रूप से, दस जन्मों के पापों से छुटकारा मिल जाता है।