आज दोपहर के बाद से भाद्र शुक्ल चतुर्थी तिथि शुरु हो रही है। इसलिए आज देश के कई भागों में चतुर्थी चन्द्र यानी चौठ चन्द्र की पूजा होगी। लेकिन ध्यान रखें आज की रात चांद को देखना आपको पूरे साल परेशानी में डाल सकता है।
विज्ञापन
आज रात चांद को देखने की गलती नहीं करें, जानिए क्या है मामला
2 of 5
कारण यह यह है कि चतुर्थी चन्द्र को गणेश जी का शाप मिला हुआ। इस शाप के कारण भाद्र शुक्ल चतुर्थी चन्द्र को देखने से झूठा आरोप और कलंक लगता है। इस शाप के कारण इस रात चन्द्रमा अल्प समय के लिए लिए आसमान में नजर आते हैं।
विज्ञापन
आज रात चांद को देखने की गलती नहीं करें, जानिए क्या है मामला
3 of 5
कथा है कि भगवान श्री कृष्ण ने भाद्र शुक्ल चन्द्रमा को देख लिया था। इसके कारण उन पर स्यमंतक मणि के लालच में सत्यभामा के भाई प्रसेनजित की हत्या का झूठा आरोप लगा। इसके बाद भगवान श्री कृष्ण को अपने ऊपर लगे कलंक को धोने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
आज रात चांद को देखने की गलती नहीं करें, जानिए क्या है मामला
4 of 5
लेकिन चतुर्थी तिथि का चन्द्रमा देखना है तो इसके लिए एक आसान सा उपाय शास्त्रों में बताया गया है। आप चाहें तो इस उपाय से चन्द्रमा को देख सकते हैं। आपको करना बस यह है कि अपने हाथों में दही या फल लेकर चन्द्रमा को प्रणाम करें और दर्शन करें।