Ganesh Chaturthi 2023 Ganpati Puja Samagri List : इस साल 19 सितंबर को भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि है। चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित है। वैसे तो हर माह में दो चतुर्थी तिथि पड़ती है। एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में। लेकिन भाद्रपद माह के शुक्ल की चतुर्थी तिथि को बेहद खास माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। गणेश जन्मोत्सव के रूप में ये पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन से 10 दिन तक चलने वाले गणेशोत्सव की शुरुआत होती है। चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से ज्ञान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा गणेश जी की कुछ प्रिय चीजें हैं जिन्हें पूजा में जरूर शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में...
गौरी पुत्र श्री गणेश को मोदक और लड्डू बेहद प्रिय है। लड्डू और मोदक के बिना गणपति बप्पा की पूजा अधूरी मानी जाती है। ऐसे में गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी को मोदक और लड्डू का भोग जरूर लगाएं।
विज्ञापन
3 of 6
Ganpati Bappa Puja Samagri List
- फोटो : iStock
दूर्वा घास
दूर्वा घास गणेश जी को बेहद प्रिय है, इसलिए भगवान गणेश की पूजा में दूर्वा घास को जरूर शामिल करें। इससे गणपति बप्पा प्रसन्न होंगे और आपकी सभी मनोकामना पूरी करेंगे।