फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2022: इन चीजों के बिना अधूरी है गणेश चतुर्थी की पूजा, जरूर करें इन्हें शामिल

Wed, 31 Aug 2022 12:32 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी पूजा सामग्री - फोटो : अमर उजाला
Ganesh Chaturthi 2022 Ganpati Puja Samagri List : हिंदू पंचांग के अनुसार, आज यानी 31 अगस्त को भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि है। चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित है। वैसे तो हर माह में दो चतुर्थी तिथि पड़ती है। एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में। लेकिन भाद्रपद माह के शुक्ल की चतुर्थी तिथि को बेहद खास माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। गणेश जन्मोत्सव के रूप में ये पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। ये उत्सव दस दिनों तक चलता है। इस साल गणेश उत्सव का ये पर्व 31 अगस्त को शुरू होकर 9 सितंबर को समाप्त होगा। भगवान गणेश रिद्धि-सिद्धि के दाता और शुभ-लाभ के प्रदाता भी हैं। चतुर्थी  पर भगवान गणेश की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा करने से ज्ञान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा गणेश जी की कुछ प्रिय चीजें हैं जिन्हें पूजा में जरूर शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 6
इन चीजों के बिना अधूरी है गणेश चतुर्थी की पूजा - फोटो : iStock
मान्यता है कि दूर्वा घास गणेश जी को बेहद प्रिय है, इसलिए भगवान गणेश की पूजा में दूर्वा घास को जरूर शामिल करें। इससे गणपति बप्पा प्रसन्न होंगे और आपकी सभी मनोकामना पूरी करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
इन चीजों के बिना अधूरी है गणेश चतुर्थी की पूजा - फोटो : iStock
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लाल फूल भगवान गणेश को बेहद प्रिय हैं। इसके बिना बप्पा की पूजा अधूरी मानी जाती है। ऐसे में गणेश चतुर्थी पर श्री गणेश को लाल फूल जरुर चढ़ाएं।  

4 of 6
इन चीजों के बिना अधूरी है गणेश चतुर्थी की पूजा - फोटो : Istock
गौरी पुत्र श्री गणेश को मोदक और लड्डू बेहद प्रिय है। ऐसे में आप गणेश जी की पूजा के दौरान मोदक और लड्डू का भोग जरूर लगाएं, क्योंकि लड्डू और मोदक के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। 
विज्ञापन

5 of 6
इन चीजों के बिना अधूरी है गणेश चतुर्थी की पूजा - फोटो : istock
गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को सिंदूर का तिलक जरूर लगाना चाहिए। गणेश जी को सिंदूर बेहद पसंद है। इसके बिना विघ्नहर्ता गणेश की पूजा अधूरी मानी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इन चीजों के बिना अधूरी है गणेश चतुर्थी की पूजा - फोटो : Pixabay
गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को केले का भोग जरूर लगाएं। केला एकदन्त को बेहद प्रिय है। लेकिन एक बात का जरूर ध्यान रखें कि एक केला चढ़ाने के बजाय इसे जोड़े में चढ़ाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें