फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2020: गणेश जी के स्वरूप से मिलती है जीवन जीने की सही सीख

Wed, 19 Aug 2020 06:52 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ganesh chaturthi 2020 - फोटो : ganesh chaturthi 2019
गणेश जी बुद्धि के देवता हैं। भादों मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है इस बार गणेश चतुर्थी 22 अगस्त के दिन पड़ रही है। इस दिन लोग अपने बप्पा को बड़े धूमधाम के साथ घर में लाकर स्थापित करते हैं। गणेश जी को घर में लाने से रिद्धि-सिद्ध, शुभ-लाभ सभी आपके घर में विराजते हैं। गणेश जी का स्वरुप सभी से निराला है। इनके स्वरुप से मनुष्य को जीवन जीने की सीख मिलती है।
विज्ञापन

2 of 6
ganesh chaturthi 2020 - फोटो : ganesh chaturthi 2019
गणेश जी की सवारी मूषक है। जो बहुत ही छोटा है। उनका पेट विशाल है, इन सब के बावजूद भी गणेश जी ने हर बात में अपने आपको सदैव सिद्ध किया। जिसके कारण वे सर्वप्रथम पूजनीय हैं। इससे हमें सीख मिलती है कि हर परिस्थिति में हमारे अंदर कार्य करने की क्षमता होनी चाहिए, और अपने आप को सिद्ध करना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 6
ganesh chaturthi 2020 - फोटो : ganesh chaturthi 2019
गणेश जी के कान बड़े हैं। उनके कानों से हमें सीख मिलती है कि व्यक्ति को हर किसी की बात ध्यान पूर्वक सुननी चाहिए। एक अच्छा श्रोता बनकर अच्छी बातों को ग्रहण करना चाहिए। 

4 of 6
ganesh chaturthi 2020
गणेशजी की आंखें से हमें सीख लेनी चाहिए कि हर कार्य और परिस्थिति पर सूक्ष्म दृष्टि रखनी चाहिए। उनकी आंखे दूरदर्शिता का प्रतीक हैं। हमें भी हर कार्य में दूरदर्शी होना चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 6
ganesh chaturthi 2020
गणेश जी गजमुख है और उनका माथा विशाल है जो बुद्धि का प्रतीक है। इसलिए हमें गणेश जी से बुद्धि के साथ हर कार्य को करने की सीख मिलती है। बुद्धि के साथ किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ganesh utsav
गणेशजी के छोटे पैरों से सीख मिलती है कि हर काम धैर्यपूर्वक करते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। गणेशजी के आस-पास ऋद्धि और सिद्धि, और शुभ-लाभ विराजते हैं। इससे संदेश मिलता है कि बुद्धि का सदुपयोग करने वाले व्यक्ति को सुख और समृद्धि प्राप्त होती है। जहां बुद्धि होती है, वहीं लक्ष्मी विराजती हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें