भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को पूरे देश में गणेश उत्सव मनाया जाता है। इस दिन घर पर भगवान गणेश की स्थापना की जाती है। भगवान गणेश सभी देवों में सबसे पहले पूजे जाने वाले देवता है। कोई भी शुभ कार्य करने से सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा होती है। भगवान गणेश को मंगलमूर्ति और विध्नहर्ता कहा जाता है क्योंकि इनके सभी अंग जीवन की सही दिशा देने की सीख देते हैं।