फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेशोत्सव इस बार 10 नहीं 11 दिनों तक मनाया जाएगा,जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

Fri, 18 Aug 2017 12:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 5
हिन्दू धर्म में गणेश उत्सव का विशेष महत्व होता है। यह उत्सव भगवान गणेश के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस बार गणेशोत्सव 10 दिन के बजाय 11 दिनों तक चलेगा। इस साल गणेश चतुर्थी 25 अगस्त को मनाई जाएगी।

पढ़े- जब पूजा का नारियल निकल जाए खराब...मतलब भगवान ने दिए हैं ये संकेत 
विज्ञापन

2 of 5
हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ कार्य करने से पहले सभी देवी-देवताओं में सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। यह पर्व विशेष तौर पर महाराष्ट्र में 10 दिनों तक मनाया जाता है। इसमें लोग अपने घर में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करते है।
विज्ञापन

3 of 5
वैसे तो गणेशोत्सव 10 दिनों तक चलता है लेकिन इस बार यह 11 दिनों तक चलेगा। इस बार इस दौरान 2 दशमी तिथि पड़ रही हैं क्योंकि 31 अगस्त और 1 सितंबर को दोनो दिन दशमी तिथि रहेगी।

4 of 5
भगवान गणेश को इस दौरान कई तरह की मिठाईयां पूजा में चढ़ाई जाती है। गणेश जी को मोदक काफी पंसद होता है यह चावल के आटे,गु़ड़ और नारियल से बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गणेश जी की पूजा दोपहर के समय की जाती है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि भगवान गणेश का जन्म दोपहर के समय हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें