Friday Remedies For Money Profit: हिंदू धर्म में संध्या के समय दीपक जलाने का विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दीपक का प्रकाश घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और नकारात्मकता को दूर करने में सहायक माना जाता है। वहीं, शुक्रवार के दिन दीपक जलाना और भी शुभ माना गया है, क्योंकि यह दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। मान्यता है कि, शुक्रवार को श्रद्धा से मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ-साथ घर के कुछ विशेष स्थानों पर दीपक जलाने से देवी की कृपा प्राप्त होती हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि, शांति और बरकत का वास बना रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शुक्रवार के दिन घर की किन 5 जगहों पर दीपक जलाना अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है।