फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amla Ekadashi Vrat: आमलकी एकादशी आज, करें इन नियमों का पालन, सफल होगा व्रत

Mon, 14 Mar 2022 11:49 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
आंवले के पूजन के कारण इस एकादशी को आंवला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। - फोटो : amar ujala
Amalaki Ekadashi 2022: फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आमलकी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। वैसे तो हिंदू धर्म के अनुसार सभी एकादशियों का काफी महत्व माना गया है, लेकिन इन सब में आमलकी एकादशी को सर्वोत्तम स्थान पर रखा गया है। अमालकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। आमलकी एकादशी को रंगभरी एकदशी भी कहते हैं। यह अकेली ऐसी एकादशी है जिसका भगवान विष्णु के अलावा भगवान शंकर से भी संबंध है। रंगभरी एकादशी के दिन भगवान शंकर और माता पार्वती की विशेष पूजा बाबा विश्वानाथ की नगरी वाराणसी में होती है। रंगभरी एकादशी के पावन पर्व पर भगवान शिव के गण उनपर और जनता पर जमकर अबीर-गुलाल उड़ाते हैं। आंवले के पूजन के कारण इस एकादशी को आंवला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। साथ ही इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा का भी विधान है। इस बार अमालकी एकादशी आज यानी 14 मार्च, सोमवार के दिन पड़ रही है।  यदि आप आमलकी एकादशी व्रत रखते हैं, तो आपको कुछ नियमों का पालन करना होगा क्योंकि यह अन्य एकादशी व्रतों से थोड़ा सा भिन्न है। आइए जानते हैं आमलकी एकादशी व्रत के महत्वपूर्ण नियमों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 8
आमलकी एकादशी व्रत में आंवले के पेड़ के नीचे पूजा करनी चाहिए। - फोटो : amar ujala
आमलकी एकादशी व्रत के नियम
  • आमलकी एकादशी व्रत में आंवले के पेड़ के नीचे पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि आंवले के पेड़ में सभी देवताओं का वास होता है। 
विज्ञापन

3 of 8
आमलकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के अवतार परशुराम जी की पूजा करनी चाहिए। - फोटो : istock
  • आमलकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के अवतार परशुराम जी की पूजा करनी चाहिए, यदि संभव न हों तो श्री विष्णु की पूजा कर सकते हैं। 

4 of 8
आमलकी एकादशी की पूजा के समय आंवले का भी भोग विष्णु जी को अवश्य लगाएं।  - फोटो : amar ujala
  • मान्यता है कि भगवान विष्णु को आंवला अतिप्रिय है इसलिए आमलकी एकादशी की पूजा के समय आंवले का भी भोग विष्णु जी को अवश्य लगाएं। 
विज्ञापन

5 of 8
 पूजा के समय आमलकी एकादशी व्रत कथा का पाठ या श्रवण जरुर करना चाहिए। - फोटो : अमर उजाला
  •  पूजा के समय आमलकी एकादशी व्रत कथा का पाठ या श्रवण जरुर करना चाहिए। ऐसा करने से साधक की सभी मनोकामना पूर्ण होती है।
विज्ञापन

6 of 8
आमलकी एकादशी के दिन मन, वचन और कर्म से व्रत रखें। - फोटो : अमर उजाला
  • आमलकी एकादशी के दिन मन, वचन और कर्म से व्रत रखें।  इसके साथ ही पवित्रता और सात्विकता का ध्यान रखें। 
विज्ञापन

7 of 8
मन में किसी के भी प्रति द्वेष भाव न रखें - फोटो : अमर उजाला
  • मन में किसी के भी प्रति द्वेष भाव न रखें । दूसरों को बुरा न बोलें और न ही गलत कार्य करें। 
विज्ञापन

8 of 8
Amalaki Ekadashi - फोटो : अमर उजाला
  • एकादशी के दिन तामसिक भोजन न ग्रहण करें सिर्फ फलाहार ही करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें